लाइव न्यूज़ :

आईएसआईएस मोड्यूल मामला: कोर्ट ने यूपी से गिरफ्तार एक आरोपी को छह दिन की NIA हिरासत में भेजा 

By भाषा | Updated: January 12, 2019 20:21 IST

Open in App

दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में नेताओं और सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए आत्मघाती हमलों और सिलसिलेवार धमाकों की कथित साजिश रचने करने वाले आईएसआईएस प्रेरित एक समूह के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किये गये एक व्यक्ति को शनिवार को छह दिन के लिए एनआईए हिरासत में भेज दिया।

मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह ने 24 वर्षीय मुहम्मद अबसार को छह दिन की हिरासत में भेज दिया। अबसार के वकील मोहम्मद नुरुल्ला ने हिरासत संबंधी एनआईए के अनुरोध का विरोध किया। 

नुरुल्लाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के जसोरा गांव के निवासी अबसार ने सीआरपीसी की धारा 41 के तहत नोटिस जारी होने के बाद जांच एजेंसी के सामने खुद ही पेश हुआ लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार किये गये व्यक्ति के रुप में पेश किया गया।

एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि अबसार को जांच एजेंसी ने शुक्रवार की रात को हापुड़ से गिरफ्तार किया। अबसार गाजियाबाद के पिपलेरा क्षेत्र में जामिया हुसैन अबुल हसन में पढ़ाता था।

एनआईए इस मामले में अबतक 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

टॅग्स :आईएसआईएसउत्तर प्रदेशदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?