लाइव न्यूज़ :

आईएसआईएस के सदस्य का दावा, तिहाड़ जेल के अंदर उसे 'जय श्री राम' बोलने को मजबूर किया गया

By भाषा | Updated: June 9, 2021 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून देश भर में आत्मघाती हमलों और सिलसिलेवार विस्फोटों की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आईएसआईएस के एक कथित सदस्य ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया और दावा किया कि उसे तिहाड़ जेल में अन्य कैदियों ने पीटा और 'जय श्री राम' का नारा लगाने के लिए मजबूर किया।

आरोपी राशिद जफर को 2018 में आईएसआईएस से संबद्ध समूह का सदस्य होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जो आत्मघाती हमलों और सिलसिलेवार विस्फोटों की साजिश रच रहे थे, जिसमें राजनेताओं के साथ-साथ दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में सरकारी प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाए जाने की साजिश थी।

वकील एम एस खान ने याचिका में दावा किया कि आरोपी ने तिहाड़ जेल से फोन पर अपने पिता को घटना के बारे में बताया। मामले की सुनवाई बृहस्पतिवार को हो सकती है।

याचिका में कहा गया, "आरोपी को अन्य कैदियों ने पीटा और जय श्री राम' जैसे धार्मिक नारे लगाने के लिए मजबूर किया गया।"

वकील कौसर खान द्वारा दायर याचिका में अनुरोध किया गया है कि इस मामले की जांच करने के लिए जेल अधीक्षक को उचित निर्देश दिए जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos