लाइव न्यूज़ :

गंभीर को ‘आईएसआईएस कश्मीर’ ने दी धमकी, घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

By भाषा | Updated: November 24, 2021 20:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गौतम गंभीर को ‘आईएसआईएस कश्मीर’ से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को उनके दिल्ली स्थित आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस उपायुक्त (मध्य) को भेजी गई एक शिकायत में कहा गया कि मंगलवार को रात करीब नौ बजकर 32 मिनट पर गौतम गंभीर के आधिकारिक ईमेल आईडी पर ‘‘आईएसआईएस कश्मीर’’ की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली।

अधिकारियों ने बताया कि ई-मेल में लिखा है, ‘‘हम तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे।’’

उन्होंने बताया कि शिकायत में, मामले का संज्ञान लेने, प्राथमिकी दर्ज करने और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने का आग्रह किया गया है।

पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की ओर से गूगल को पत्र लिखकर उस ईमेल आईडी के संचालक समेत अन्य संबंधित जानकारी मांगी गई है, जिससे कथित धमकी भरा संदेश भेजा गया।

विशेष प्रकोष्ठ के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे उस उपकरण के आईपी पते के बारे में जानकारी मिल पाएगी जिससे कथित धमकी भरा ई-मेल भेजा गया।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने बताया कि शिकायत गंभीर के निजी सचिव गौरव अरोड़ा की ओर से राजेंद्र नगर थाने में बुधवार को दर्ज कराई गई। चौहान ने कहा, ‘‘ शिकायत में आरोप लगाया गया कि मंगलवार को गौतम गंभीर की ई-मेल आईडी पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।’’

डीसीपी ने कहा, ‘‘शिकायत मिलने के बाद, जिला पुलिस ने गंभीर की निजी सुरक्षा और उनके राजेंद्र नगर इलाके में स्थित आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।’’

पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है क्योंकि अभी शिकायत के संबंध में जांच जारी है। उन्होंने बताया कि मध्य जिला पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के साथ मिलकर विशेष प्रकोष्ठ मामले की जांच कर रहा है।

विशेष प्रकोष्ठ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल