लाइव न्यूज़ :

गुजरात में आईएसआई आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 7, 2021 18:02 IST

Open in App

अहमदाबाद, सात अप्रैल अहमदाबाद पुलिस की अपराधा शाखा ने बुधवार को सात दुकानों में कथित रूप से आग लगाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। यह घटना पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी आईएसआई के आतंकवाद फैलाने की साजिश का हिस्सा है, जिसमें असंदिग्ध मामूली अपराधियों को पैसे का लालच देकर इस तरह का काम करवाया जाता है । अधिकारियों ने यह जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के विरूद्ध सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने संबंधी भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं तथा गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आईएसआई का एक अज्ञात एजेंट ने अपनी सही पहचान एवं मंशा का खुलासा किये बगैर गुजरात में दुकानों में आग लगाने के लिये कथित रूप से तीन लोगों को पैसे का लालच दिया । उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई आतंकवाद फैलाने, आंतरिक सुरक्षा को नष्ट करने तथा भारत को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की आईएसआई की साजिश का हिस्सा है ।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान भूपेंद्र वंजारा, अनिल खटीक एवं अंकित पाल के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि पाल को पुलिस सुरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है क्योंकि वह कारोना संक्रमित पाया गया है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रेमवीर सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि आईएसआई के अपने आका के निर्देश पर तीनों आरोपियों ने 20 मार्च की रात कालूपुरा इलाके के कपड़े की सात दुकानों को आग के हवाले कर दिया था । उन्होंने बताया कि आका ने बाबा भाई के तौर पर अपनी पहचान बतायी है और इसी नाम से कई फेसबुक प्रोफाइल है ।

उन्होंने बताया, ‘‘घटना के बाद, हमें खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ लोगों ने जानबूझ कर आईएसआई के निर्देशानुसार दुकानों को आग लगायी है। मामले की विस्तृत पड़ताल के बाद हमने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया ।’’

अधिकारी ने बताया कि इन तीनों आरोपियों ने दुकानों को आग लगाने के लिये आईएसआई एजेंट से डेढ़ लाख रुपये लिये थे ।

उन्होंने बताया कि वंजारा छोटा अपराधी है और फेसबुक के माध्यम से वह आईएसआई एजेंट के संपर्क में आया था ।

अधिकारी ने दावा किया कि बाबा भाई ने अपनी पहचान और मंशा को उजागर किये बगैर वंजारा को लोगों को मारने और दुकानों को आग लगाने के लिये पैसे की पेशकश की ।

सिंह ने बताया, ‘‘वंजारा ने इससे पहले आईएसआई एजेंट से पेटीएम के माध्यम से बंदूक खरीदने के लिये 25 हजार रुपये लिये थे ।’’

पुलिस उपायुक्त चैतन्य मांडलिक ने बताया कि बाबा भाई उन्हीं लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता है जो आपराधिक मंशा के व्यक्ति हैं और जिन्हें पैसों की आवश्यकता है।

मांडलिक ने बताया, ‘‘हमने कराची के कुछ आईपी एड्रेस का पता लगाया है, जिनका इस्तेमाल आईएसआई एजेंट ने वंजारा के साथ चैट करने में किया है, जिससे आईएसआई का कनेक्शन सामने आता है । यह पैसा देकर जाल में फंसाने का मामला है जिसका इस्तेमाल वे लोग देश में आतंकवाद फैलाने और आर्थिक नुकसान करने के लिये भारतीय नागरिकों को लालच देने के लिये करते हैं ।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों एवं विदेश से उनको निर्देश देने वाले अज्ञात आईएसआई एजेंट के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 121 और 120 बी तथा गैर कानूनी गतविधि (रोकथाम) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं