ISI को भारतीय सेना की जानकारी देने वाला जासूस गिरफ्तार, कहा- एक-एक कपड़ा उतार राज उगलवाती थी महिला एजेंट
By अमित कुमार | Updated: January 12, 2021 13:14 IST2021-01-12T13:13:09+5:302021-01-12T13:14:37+5:30
जानकारी के अनुसार सत्यनारायण नामक शख्स को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने हनी ट्रैप के जाल में फंसा रखा था। जिसकी मदद से वह सत्यनारायण से कई सारी जानकारियां हासिल किया करते थे।

जासूसी के आरोप में गिरफ्तार सत्यनारायण पालीवाल। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) को भारतीय सेना की जानकारी देने वाले जासूस को गिरफ्तार कर लिया गया है। सत्यनारायण पालीवाल नामक शख्स को जैसलमेर जिले की पोकरण फायरिंग रेंज के पास सटे लाठी गांव से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान सत्यनारायण पालीवाल के कई सारी बातों का खुलासा किया।
हनीट्रैप के जाल में फंसाकर पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई सत्यनारायण पालीवाल से सेना के बारे में कई जानकारियां हासिल करती थी। सत्यनारायण ने बताया कि आज तक इस काम के लिए उसे एक भी पैसा नहीं मिला है। सूचना साझा करने के तरीकों पर सत्यनारायण ने कहा कि उससे लड़कियों की लाइव चैट पर बातें होती थी। इस लाइव चैट पर वह अब तक कई लड़कियों से बात कर चुका है।
भारतीय सेना की जानकारी के बदले कपड़े उतारती थीं लड़कियां
सोशल मीडिया पर आईएसआई से जुड़ीं कई लड़कियां सत्यनारायण से बातें किया करती थी। इस दौरान हर जानकारी के बाद ये लड़कियां अपने कपड़े उतारती थी। देश की सुरक्षा से जुड़ी खूफिया हासिल करने के लिए वह सत्यपाल संग इस तरह की चैटिंग पिछले सवा साल से करती आ रही थी। सत्यनारायण की जान-पहचान इलाके के राजनेताओं से पुरानी है, ऐसे में वह अपने कारनामों को छिपाने में कामयाब हो जाता था।
5 लड़कियां एक ग्रुप बनाकर करती थी लाइ चैट
स्थानीय राजनेताओं और पुलिस प्रशासन से अच्छी जान-पहचान होने के कारण इतने दिनों में कभी सत्यनारायण पर किसी तरह की मुसीबत नहीं आई थी। पाक खुफिया एजेंसी ने भी सत्यपाल को इसी वजह से आईएसआई की महिला एजेंट संग हनी ट्रैप के जाल में फांस लिया था ताकि उससे अधिक से अधिक जानकारी हासिल कर सके। सत्यनारायण से 5 लड़कियां एक ग्रुप बनाकर अक्सर बातें किया करती थी। इस दौरान हर एक नई जानकारी मिलने पर वह सब अपने कपड़े उतारती थी।