लाइव न्यूज़ :

इशरत जहां मामला : जावेद शेख के परिजन को 17 साल बाद पासपोर्ट वापस

By भाषा | Updated: June 14, 2021 22:20 IST

Open in App

अहमदाबाद, 14 जून इशरत जहां के कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में मारे गए चार लोगों में से एक जावेद शेख की पत्नी और दो बच्चों को गुजरात में सीबीआई की एक अदालत में अर्जी स्वीकार होने के कुछ दिन बाद सोमवार को उनके पासपोर्ट वापस कर दिए गए। पुलिस ने 17 साल पहले इनके पासपोर्ट को जब्त कर लिया था। एक वकील ने इस बारे में जानकारी दी।

सीबीआई की अदालत के न्यायाधीश वी आर रावल ने नौ जून को शेख की पत्नी साजिदा, उनके बेटे सिद्दीकी और बेटी जैनब की अर्जियों को मंजूर कर लिया था। इन अर्जियों में अहमदाबाद सिटी अपराध शाखा को पासपोर्ट लौटने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया था। अदालत ने उनकी अर्जियों को इस शर्त के साथ स्वीकार किया कि दूसरे देश की यात्रा पर उन्हें अपने ठहरने के स्थान के बारे में बताना होगा और वे तीन महीने से ज्यादा समय तक विदेश में नहीं रह सकते।

याचिकाकर्ताओं की वकील शमशाद पठान ने पीटीआई-भाषा को बताया कि तीनों को सोमवार को अपराध शाखा के कार्यालय में बुलाया गया और अदालत के आदेश के बाद अधिकारियों ने उन्हें पासपोर्ट सौंप दिया।

तीनों के पासपोर्ट सिटी अपराध शाखा के पास जमा था। ये दस्तावेज पुणे पुलिस ने 2004 में उनके आवास से जब्त किए थे। अहमदाबाद के बाहरी इलाके में 15 जून 2004 को ‘‘मुठभेड़’’ में मुंबई की महिला इशरत जहां और तीन अन्य लोगों जावेद शेख उर्फ प्रग्नेश पिल्लै, जीशान जोहर और अमजद अली राणा की मौत हो गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर