लाइव न्यूज़ :

आईएसएफ, अन्य धर्मनिरपेक्ष पार्टिंयां वाम-कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा होंगी: अधीर

By भाषा | Updated: February 16, 2021 18:16 IST

Open in App

कोलकाता, 16 फरवरी पश्चिम बंगाल में फुरफुरा शरीफ के मौलवी की नवगठित इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) और कई अन्य पार्टियां राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में वाम मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा होंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वाम मोर्चा और कांग्रेस, सीटों के बंटवारे को लेकर अपने एक समझौते को अंतिम रूप दे चुकी है।

संवाददाता सम्मेलन में मौजूद वाम मोर्चा के अध्यक्ष विमान बोस ने कहा, ‘‘ आगामी विधानसभा चुनाव में हम वाम मोर्चा, कांग्रेस और अन्य धर्मनिरपेक्ष मोर्चा के गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे।’’

हुगली जिले में स्थिति फुरफुरा शरीफ के मौलवी ने पिछले महीने आईएसएफ का गठन किया था।

चौधरी ने कहा कि न सिर्फ आईएसएफ, बल्कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कई अन्य छोटी पार्टियां भी गठबंधन में शामिल होंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव द्विकोणीय मुकाबला नहीं होने जा रहा है, जैसा कि तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दावा कर रही है। यह त्रिकोणीय मुकाबला होगा और कांग्रेस इस लड़ाई में मजबूत स्थिति में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos