लाइव न्यूज़ :

आईएसए, यूएनएफसीसीसी ने जलवायु परिवर्तन से लड़ने पर समझौता किया

By भाषा | Updated: November 12, 2021 20:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन ने जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए ग्लासगो में सीओपी26 शिखर सम्मेलन में एक समझौते पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किए।

आईएसए ने एक बयान में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) और जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन ने वैश्विक प्रयासों के साथ महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय कार्रवाई के क्रियान्वयन में पक्षों के साथ मिलकर काम करने तथा उनका सहयोग करने के लिए सीओपी26 में आज समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।’’

बयान के अनुसार, आईएसए के महानिदेशक अजय माथुर और यूएनएफसीसीसी के उप कार्यकारी सचिव ओवैस सरमद ने समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौते के अनुसार, दोनों संस्थान ऊर्जा क्षेत्र में उपचारात्मक कदम के क्रियान्वयन के लिए संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सचिवालय के साथ कई गतिविधियां संयुक्त रूप से आयोजित करेंगे।

आईएसए अंतर सरकारी संधि आधारित अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसका काम सौर ऊर्जा के लिए वित्तपोषण और प्रौद्योगिकी की लागत को कम करने में मदद करके वैश्विक सौर वृद्धि को बढ़ावा देना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे