लाइव न्यूज़ :

क्या आपकी साली मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हैं? नवाब मलिक का समीर वानखेड़े से सवाल

By भाषा | Updated: November 8, 2021 15:14 IST

Open in App

मुंबई, आठ नवंबर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी के मुंबई क्षेत्र के निदेशक समीर वानखेड़े पर ताजा हमला बोलते हुए सोमवार को सवाल किया कि क्या अधिकारी की साली "मादक पदार्थों की तस्करी’’ में शामिल थीं। इसके साथ ही मलिक ने दावा किया कि पुणे की एक अदालत में उनके खिलाफ एक मामला लंबित है।

हालांकि, स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के एक अधिकारी ने कहा कि जिस समय कथित मामला सामने आया था, उस समय वानखेड़े राजस्व सेवा में भी नहीं आए थे।

मलिक ने ट्वीट कर कहा, "समीर दाऊद वानखेड़े, क्या आपकी साली हर्षदा दीनानाथ रेडकर मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल हैं? आपको जवाब देना चाहिए क्योंकि उनका मामला पुणे की अदालत में लंबित है। यहां उसका सबूत है।"

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता ने उस मामले से जुड़े एक दस्तावेज की तस्वीर भी पोस्ट की।

मलिक के दावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एनसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि वानखेड़े सितंबर 2008 में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में शामिल हुए, जबकि मामला (उनकी साली से संबंधित) जनवरी 2008 में ही दर्ज किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि वानखेड़े ने 2017 में हर्षदा रेडकर की बहन क्रांति रेडकर से शादी की।

अधिकारी ने कहा, " महिलाओं के खिलाफ हमले मलिक कब रोकेंगे? जहां तक ​​हर्षदा दीनानाथ रेडकर से संबंधित मामले का सवाल है, यह काफी पुराना मामला है और अदालत में है। वानखेड़े का हर्षदा के मामले से कोई लेना-देना नहीं है।"

उन्होंने कहा, ‘‘मलिक ऐसे आरोप क्यों लगा रहे हैं जिनकी कोई विश्वसनीयता नहीं है?

उल्लेखनीय है कि वानखेड़े के नेतृत्व में एनसीबी की एक टीम ने पिछले महीने मुंबई तट के पास एक क्रूज जहाज पर छापा मारा था और दावा किया था कि जहाज से मादक पदार्थ जब्त किया गया है। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के पुत्र आर्यन खान और 19 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

मलिक ने बार-बार क्रूज मामले को "फर्जी" करार दिया और उन्होंने वानखेड़े के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं। हालांकि, वानखेड़े ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos