लाइव न्यूज़ :

क्या कांग्रेस के अंदर ‘परेशान करने, अपमान करने’ के लिए जगह है : अमरिंदर ने पूछा

By भाषा | Updated: September 23, 2021 18:02 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को पार्टी के अंदर अपने ‘‘अपमान’’ का जिक्र किया और पूछा कि अगर उनके साथ इस तरह का व्यवहार हो रहा है तो आम कार्यकर्ताओं के साथ क्या होता होगा।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की दिल्ली में बृहस्पतिवार को की गई टिप्पणी का जवाब दे रहे थे जिसमें श्रीनेत ने कहा था कि पार्टी के अंदर गुस्सा करने के लिए कोई जगह नहीं है।

अमरिंदर सिंह द्वारा बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा को कथित तौर पर ‘‘अनुभवहीन’’ बताए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीनेत ने यह बात कही। नवजोत सिंह सिद्धू के साथ तनातनी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद सिंह ने बुधवार को यह टिप्पणी की थी।

प्रवक्ता के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हां, राजनीति में गुस्से के लिए कोई जगह नहीं होती। लेकिन क्या कांग्रेस जैसी इतनी पुरानी पार्टी में अपमान और परेशान किए जाने के लिए जगह है?’’

अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल के एक ट्वीट के मुताबिक, ‘‘अगर मुझ जैसे वरिष्ठ नेता के साथ इस तरह का व्यवहार हो सकता है तो मुझे आश्चर्य है कि कार्यकर्ताओं के साथ क्या होता है : कैप्टन अमरिंदर।’’

इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वह ‘‘अपमानित’’ महसूस कर रहे थे।

गांधी भाई-बहन को ‘‘अनुभवहीन’’ कहने के अलावा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ आगामी विधानसभा चुनावों में मजबूत उम्मीदवार उतारेंगे।

सिंह ने सिद्धू को ‘‘राष्ट्रविरोधी’’ और ‘‘खतरनाक’’ बताया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह