लाइव न्यूज़ :

दिल्ली और आसपास सिजोफ्रेनिया के इलाज की कोई व्यवस्था है, अदालत ने दिल्ली सरकार, एम्स से पूछा

By भाषा | Updated: April 18, 2021 16:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से पूछा है कि क्या राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास कोई ऐसी सुविधा है जहां सिजोफ्रेनिया से पीड़ित रोगियों का उपचार होता है।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने दिल्ली सरकार और एम्स को 27 अप्रैल को सुनवाई की अगली तारीख से पहले ऐसी सुविधाओं की एक सूची पेश करने को कहा।

अदालत ने इसी तरह का निर्देश उस महिला तरफ से पेश हुए वकील को भी दिया जिसने अपने 32 वर्षीय बेटे की मानसिक हालत और उसके कारण आक्रामक व्यव्हार के मद्देनजर सरकार से सहायता और एम्स से उपचार समेत विभिन्न राहतों की मांग की थी।

अदालत ने उल्लेखित किया कि एम्स ने महिला के बेटे की जांच की थी और उसके सिजोफ्रेनिया से पीड़ित होने का पता चला था। नियमों के मुताबिक कोविड-19 की जांच करने के बाद उसे अस्पताल के मनोरोग विभाग में भर्ती किया जाना था।

अदालत ने अपने आदेश में उल्लेख किया, मरीज हालांकि भर्ती होने से पहले अस्पताल परिसर से भाग गया था।

अदालत ने कहा, ‘‘मामले की प्रकृति और याचिकाकर्ता (महिला) के बेटे की चिकित्सा स्थिति को ध्यान में रखते हुए याचिकाकर्ता के वकील और प्रतिवादियों (आप सरकार और एम्स) के लिए पेश अन्य अधिवक्ताओं को यह निर्देश देना उचित प्रतीत होता है कि वे दिल्ली और उसके आसपास स्थित उन सुविधाओं की एक सूची मुहैया करायें जहां सिजोफ्रेनिया रोगियों को देखभाल और उपचार प्रदान किया जाता है।’’

अदालत ने उस इलाके के पुलिस थाने से भी कहा कि जब भी महिला फोन करे तो उसकी चिंताओं का तत्काल समाधान करे।

अदालत ने हालांकि यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस अधिकारियों को उसके घर पर कोई नियमित दौरा करने की जरूरत नहीं है, जब तक कि वह मदद के लिए फोन न करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया