लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन को लेकर भारतीय किसान संघ की आशंका सही साबित होने जा रही है?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 12, 2020 11:23 IST

भारतीय किसान संघ की ही तीन प्रमुख मांगे हैं, एक- खरीद को एमएसपी के साथ जोड़ा जाए, दो- ट्रेडर्स का रजिस्ट्रेशन होना चाहिए और तीन- एग्रीकल्चर कोर्ट बननी चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देनए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन न केवल लगातार जारी है बल्कि उसका आकार भी बढ़ता जा रहा है. किसानों और सरकार की यह लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है.

करीब दो हफ्ते पहले आरएसएस के किसान संगठन भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी दिनेश कुलकर्णी ने आशंका जताई थी कि केंद्र सरकार को जल्दी से जल्दी किसानों की मांगें पूरी करनी चाहिए, क्योंकि अगर सरकार ने जल्दी ही कोई कदम नहीं उठाया तो राजनीतिक दल किसानों का इस्तेमाल कर लेंगे.

यह साफ होता जा रहा है कि अब भी यदि केन्द्र सरकार ने किसान आंदोलन को गंभीरता से लेकर तत्काल कृषि कानून रद्द नहीं किए तो यह आंदोलन विपक्ष के खेमे में चला जाएगा. पीएम मोदी सरकार बार-बार यह समझाने की कोशिश कर रही है कि कृषि कानून किसानों के हित में हैं, लेकिन उनके अपने किसान संगठन ही यह मानने को राजी नहीं हैं.

भारतीय किसान संघ की ही तीन प्रमुख मांगे हैं, एक- खरीद को एमएसपी के साथ जोड़ा जाए, दो- ट्रेडर्स का रजिस्ट्रेशन होना चाहिए और तीन- एग्रीकल्चर कोर्ट बननी चाहिए.

यही नहीं, भारतीय किसान संघ का यह भी कहना था कि- किसानों का दर्द वास्तविक है इसलिए हम सरकार से मांग कर रहे हैं कि जल्दी से जल्दी कदम उठाया जाए. सरकार ने कानून तो बना दिया लेकिन किसानों को एमएसपी की गारंटी नहीं मिल रही है.

यदि सरकार जल्दी नहीं करेगी तो राजनीतिक लोग किसानों का इस्तेमाल कर लेंगे क्योंकि किसानों का दर्द वास्तविक है. किसानों के मन में आशंकाएं हैं, जिन्हें नकारा नहीं जा सकता.

उल्लेखनीय है कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन न केवल लगातार जारी है बल्कि उसका आकार भी बढ़ता जा रहा है. किसानों और सरकार की यह लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. भारतीय किसान यूनियन ने तीनों कृषि बिलों को शुक्रवार को कोर्ट में चैलेंज करते हुए कहा कि इन कानूनों के चलते किसान कॉरपोरेट लालच के आगे कमजोर होंगे.

इधर, किसान पहले ही यह ऐलान कर चुके हैं कि अब देशभर में ट्रेनें रोकेंगे, तो उधर, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने फिर कहा है कि किसानों को विरोध छोड़कर बातचीत करनी चाहिए, हम इसके लिए तैयार हैं!

 

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur Farmers Protest: आओ बनाएं आंदोलन को जन आंदोलन!

भारतMaharashtra Farmers Protest: आंदोलन के स्वरूप को लेकर सहमति बननी चाहिए, हजारों वाहन 30 घंटे से ज्यादा फंसे

भारतमहाराष्ट्र विधानमंडलः किसानों को आसानी से मिला कर्ज लौटाएगा कौन?, 18.81 करोड़ किसान पर 3235747 करोड़ रुपए का कर्ज

कारोबारLatur Maharashtra Farmer Couple: किसानों की त्रासदी का जिम्मेदार कौन?, खुद बैल बन गए!

भारतसंयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों से 28 मार्च को देशभर में विरोध-प्रदर्शन करने का आह्वान किया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे