लाइव न्यूज़ :

क्या सचमुच राहुल दे रहे हैं ड्रैगन को ज्यादा भाव? पीएम मोदी 4 साल में 5 बार गए हैं चीन, मनमोहन सिंह 10 साल में गए 4 बार

By भारती द्विवेदी | Updated: August 31, 2018 17:10 IST

संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी चीन की बहुत तारीफ करते हैं। पात्रा ने राहुल द्वारा चीन की प्रशंसा पर तंज करते हुए पूछा, "ये रिश्ता क्या कहलाता है?"

Open in App

नई दिल्ली, 31 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्हें "चाइनीज गांधी" करार दिया।  राहुल गांधी नेपाल होते हुए चीन के रास्ते कैलाश मानसरोवर की 12 दिन की यात्रा पर शुक्रवार को रवाना हुए।

संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी चीन की बहुत तारीफ करते हैं। पात्रा ने राहुल द्वारा चीन की प्रशंसा पर तंज करते हुए पूछा, "ये रिश्ता क्या कहलाता है?"

पात्रा ने राहुल के चीन से रिश्ते को लेकर तमाम दूसरे आरोप लगाये लेकिन फिलहाल हम ये देखते हैं क्या राहुल सचमुच ही चीन को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं?

कूटनीतिक संसार में कोई देश किसी दूसरे देश को कितना तवज्जो देता है यह समझने का एक तरीका यह भी है कि उनके राष्ट्रप्रमुख एक-दूसरे के देशों का कितना दौरा करते हैं।

भारत सरकार चीन को कितना महत्व देता है इसे समझने के लिए देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के चीन दौरों पर नज़र डालना काफी है।

नरेंद्र मोदी के चीन दौरे

प्रधानमंत्री के रूप में अपने पहले चार साल में पीएम नरेंद्र मोदी अब तक पांच बार चीन जा चुके हैं। पीएम मोदी ने देश की सत्ता संभालने के बाद लगभग हर साल चीन का दौरा किया है।

- साल 2015 में 14-16 मई को पीएम मोदी पहली बार तीन दिन के लिए चीन के दौरे पर गए थे। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शियान इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे।

- दूसरी बार पीएम मोदी 2016 में चीन दौरे पर गए थे। चीन के हांगझाऊ शहर में आयोजित जी-20 समिट में शामिल होने के लिए मोदी 4-5 सिंतबर को वहां गए थे।

- पीएम मोदी तीसरी बार साल 2017 में वो नौवें ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए  चीन गए थे। नौवें ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन चीन के जियोमन शहर में हुआ था।

- पीएम मोदी चौथी बार इस साल 27-28 अप्रैल को चीन गये थे। पीएम मोदी के चौथे दौरा का कोई आधिकारिक एजेंडा नहीं था। चीन और भारत दोनों ने कहा कि दोनों देशों के प्रमुख अनौपचारिक बातचीत के लिए मिल रहे हैं। 

- पीएम मोदी पाँचवी बार इसी साल नौ-दस जून को चीन गये। पीएम मोदी शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ समिट) की बैठक में होने के लिए गये थे। इस बार पीएम एक ही दिन में वापस आ गये।

मनमोहन सिंह का चीन का दौरा

पीएम मोदी की तुलना में मनमोहन सिंह ने चीन को कम तवज्जो दी लेकिन वो भी अपने 10 साल के कार्यकाल में चार बार चीन गये थे।

- मनमोहन सिंह पीएम बनने के करीब चार साल बाद पहली बार 2008 में 11-13 जनवरी को चीन दौरे पर गए थे। इस दौरे में मनमोहन सिंह ने चीन के साथ दोनों देशों की सीमा विवाद पर चर्चा की थी।

-  अक्टूबर 2008 में ही मनोमहन सिंह दोबारा चीन गए। दूसरी बार वो बीजिंग में आयोजित सातवें एशिया-यूरोप मीटिंग (आसेम) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गए थे।

- साल 2011 में मनमोहन सिंह तीसरे ब्रिक्स सम्मेलन में शमिल होने के लिए बीजिंग गए थे। ये उनका तीसरा चीन दौरा था।

- अपने कार्यकाल खत्म होने के ठीक पहले वो अक्टूबर 2013 में चीन गए थे। उस समय रूस और मंगोलिया के प्रधानमंत्री भी चीन दौरे पर थे। लेकिन चीनी मीडिया ने मनमोहन सिंह को प्रमुखता से छापा था और उनकी तारीफ की थी।  

राहुल गांधी चीन की कितनी तारीफ करते हैं ये तो संबित पात्रा जानें लेकिन ऊपर दिये गये आंकड़े गवाह हैं कि नरेंद्र मोदी सरकार चीन को पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह सरकार से ज्यादा तवज्जो देती है।

पिछले कुछ दशकों में चीन आर्थिक और सामरिक दोनों मोर्चों पर तेजी से ऊपर आया है। ऐसे में उसे नजरअंदाज करना आज शायद किसी भी मुल्क के लिए मुमकिन नहीं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीचीनमनमोहन सिंहराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत

भारतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगः 15 विषय और 7466 पद, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सहायक अध्यापक परीक्षा, देखिए डेटशीट