लाइव न्यूज़ :

किसानों को कुचलना और विपक्ष की आवाज़ दबाना क्या भाजपा की नई रणनीति है? : संजय राउत

By भाषा | Updated: October 4, 2021 17:08 IST

Open in App

मुंबई, चार अक्टूबर शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को पूछा कि किसानों को कुचलना और उनके समर्थन में आए विपक्षी नेताओं की आवाज दबाना क्या भाजपा की नई रणनीति है? इससे एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई थी।

राउत ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि जब (पिछले महीने) मुंबई के साकीनाका में बलात्कार की घटना हुई, तो भाजपा ने हंगामा किया और “हमने (राज्य सरकार ने) किसी को भी अपराध स्थल पर जाने से नहीं रोका।”

राज्यसभा सदस्य ने पूछा, “(लखीमपुर खीरी में) कथित तौर पर एक मंत्री के बेटे की कार से किसानों को कुचल दिया गया है। इतनी क्रूरता कहां से आती है?"

महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस की गठबंधन सरकार है।

उन्होंने कहा कि (उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और अन्य नेताओं को केंद्र के तीन कृषि कानून को रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए लखीमपुर खीरी जाने से रोक दिया है।

राउत ने कहा, “किसानों को कुचलने और उनके साथ एकजुटता दिखाने वाले विपक्षी नेताओं की आवाज दबाना क्या भाजपा की नई रणनीति है?”

शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के हितों के बारे में बोलते हैं, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकारें किसानों को कारों से कुचलकर मारती हैं।

राउत ने लखीमपुर खीरी की घटना की तुलना क्रांतिकारी बाबू जेनु के मामले से की, जिन्हें स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मुंबई में प्रदर्शन के दौरान एक ब्रिटिश ट्रक ने कुचल दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव