लाइव न्यूज़ :

किसानों के बारे में बात करना क्या अनुशासनहीनता है, जोशी ने पंजाब भाजपा प्रमुख से पूछा

By भाषा | Updated: July 9, 2021 18:17 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ जुलाई पंजाब के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अनिल जोशी ने कहा कि उन्होंने कभी केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ बात नही की और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से पूछा क्या किसानों के बारे में बात करना अनुशासनहीनता है?

पंजाब भाजपा द्वारा उनकी “पार्टी विरोधी” गतिविधियों को लेकर जारी कारण बताओ नोटिस के जवाब में अपने दो पन्नों के जवाब में जोशी ने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी के हितों की बात की है।

जोशी ने अपने जवाब में लिखा, “मैंने न तो केंद्र के कृषि कानूनों और न ही केंद्रीय नेताओं के खिलाफ कुछ कहा है।” उन्होंने कहा कि वह “समर्पित पार्टी कार्यकर्ता” हैं।

पंजाब भाजपा ने मंगलवार को जोशी को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे दो दिनों में यह बताने को कहा था कि उनकी “पार्टी विरोधी गतिविधियों” के चलते उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए।

नोटिस के मुताबिक, जोशी केंद्र सरकार, पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और नीतियों के खिलाफ बयान दे रहे हैं।

जोशी कृषि कानूनों पर केंद्र को सही प्रतिक्रिया नहीं देने के लिये पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लिये घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

कारण बताओ नोटिस के जवाब में जोश ने पंजाब भाजपा के प्रमुख अश्वनी शर्मा से पूछा कि क्या किसानों के बारे में बात करना अनुशासनहीनता है? उन्होंने पूछा, “क्या ‘आढ़तियों’, उद्योगपतियों, छोटे कारोबारियों और श्रमिकों के बारे में बात करना अनुशासनहीनता है।”

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से पूछा कि क्या पार्टी को बचाने के लिये कोई सुझाव देना अनुशासनहीनता है।

जोशी ने इंगित किया कि शुरू में राज्य में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की कुछ ही मांगें थीं जिन्हें भाजपा की पंजाब इकाई कुछ प्रयास करती तो संभाला जा सकता था।

उन्होंने कहा कि वह जो कुछ भी कह रहे हैं वह राज्य में भाजपा को मजबूत करने का एक प्रयास है।

अमृतसर उत्तर सीट से पूर्व विधायक ने पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से मांग की कि किसानों, कारोबारियों और श्रमिकों के साथ खड़े हों और केंद्र सरकार के साथ उनके मुद्दों का समाधान करवाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos