लाइव न्यूज़ :

क्या पूरी दिल्ली में डीडीएमए की पाबंदी को लागू किया जा रहा है: अदालत

By भाषा | Updated: April 13, 2021 18:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार से पूछा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा भीड़ के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाने के आदेश को पूरी राष्ट्रीय राजधानी में लागू किया जा रहा है।

न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि हलफनामा दायर कर बताएं कि दस अप्रैल को जारी डीडीएमए के पाबंदी आदेशों को किस तरह से लागू किया जा रहा है और क्या राष्ट्रीय राजधानी में सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक या त्योहार के दौरान भीड़ इकट्ठा होने को अनुमति दी जा रही है।

अदालत को बताया गया कि डीडीएमए के आदेश को एकसमान रूप से लागू नहीं किया जा रहा है, क्योंकि एक खास धर्म के धार्मिक स्थलों के बाहर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो रहे हैं और कतारें देखी जा रही हैं।

न्यायाधीश ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्ला खान के एक बयान पर भी नाखुशी जताई जिसमें उन्होंने कहा कि अदालत ने मस्जिदों के संचालन की अनुमति दी है।

अदालत ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने इस तरह का बयान दिया जबकि मस्जिदों को फिर से खोलने के मुद्दे पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।

सोलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि डीडीएमए के दस अप्रैल के आदेश के परिप्रेक्ष्य में रमजान के दौरान निजामुद्दीन मरकज मस्जिद के अंदर पांच से ज्यादा लोगों को जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है, जिसके बाद अदालत ने हलफनामा दायर करने के लिए कहा।

दिल्ली वक्फ बोर्ड की याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने यह निर्देश दिया। याचिका में बोर्ड ने निजामुद्दीन मरकज को फिर से खोलने की मांग की जहां कोविड-19 महामारी के बीच तबलीगी जमात का कार्यक्रम हुआ था और यह पिछले वर्ष 31 मार्च से बंद है।

अदालत ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख 15 अप्रैल तय की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं