लाइव न्यूज़ :

गंगानगर, हनुमानगढ़ में सिंचाई का संकट किसानों के लिए चिंता का विषय: वसुंधरा राजे

By भाषा | Updated: October 10, 2021 22:33 IST

Open in App

जयपुर, 10 अक्टूबर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गंगानगर, हनुमानगढ में किसानों को सिंचाई के लिये एक ही बार पानी की आपूर्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे फसलों की बर्बादी होगी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता राजे ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘गंगानगर, हनुमानगढ़ में सिंचाई का संकट किसानों के लिए चिंता का विषय है। यहां राज्य सरकार ने मात्र एक बार पानी देने का नियम जारी कर दिया है, जबकि पहले चार बार पानी दिया जाता था। इससे फसलों की बर्बादी तय है।’’

उल्लेखनीय है कि किसानों ने सिंचाई की मांग को लेकर 27 सितंबर से घड़साना आंदोलन किया था। पिछले बुधवार को राज्य सरकार के अधिकारियों एवं संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के बीच सिंचाई के पानी को लेकर हुए समझौता के बाद किसानों ने आंदोलन समाप्त कर दिया था।

राजे ने कहा, ‘‘अब रबी की फसल को 40 दिन में एक-दो बार पानी मिलेगा। जबकि, फसलों को 30 दिन में कम से कम तीन बार पानी मिलना जरूरी है।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2004 में समझौते के तहत तत्कालीन भाजपा सरकार ने प्रथम चरण में 58 प्रतिशत तथा द्वितीय चरण में 42 प्रतिशत पानी देने की योजना बनाई थी।

उन्होंने राज्य सरकार से पंजाब सरकार से तुरंत वार्ता कर सिंचाई की समस्या का उचित समाधान निकालने की मांग की है ताकि किसानों को पर्याप्त मात्रा में सिंचाई के लिये पानी उपलब्ध हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?