लाइव न्यूज़ :

इरफान खान के बेटे ने अभिनय पर ध्यान देने के लिए पढ़ाई छोड़ी

By भाषा | Updated: June 28, 2021 11:15 IST

Open in App

मुंबई, 28 जून दिवंगत कलाकार इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने सोमवार को कहा कि वह बतौर अभिनेता अपना करियर बनाने पर पूरा ध्यान देने के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ रहे हैं।

बाबिल ब्रिटेन के वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय से फिल्म अध्ययन में ‘बैचलर ऑफ़ आर्ट्स’ कर रहे थे। वह निर्देशिका अनविता दत्त की ‘नेटफ्लिक्स’ पर आने वाली फिल्म से बतौर अभिनेता अपने करियर का आगाज करेंगे।

अभिनेता ने पढ़ाई छोड़ने की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों और विश्वविद्यालय के लिए एक भावुक संदेश लिखा।

उन्होंने लिखा, ‘‘ आपकी बहुत याद आएगी मेरे प्रिय दोस्तों। मुंबई में मेरे केवल एक या दो दोस्त हैं। आप सभी ने दूसरे देश में मुझे घर जैसा महसूस कराया.....शुक्रिया। मुझे आप सभी से प्यार है। आज ‘फिल्म बीए’ को छोड़ दिया, क्योंकि अब मैं अपना पूरा ध्यान अभिनय पर लगाना चाहता हूं। अलविदा वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय । ’’

फिल्मकार शूजीत सरकार और निर्माता रॉनी लहिरी ने भी पिछले सप्ताह बाबिल के साथ एक फिल्म बनाने की घोषणा की थी, जिसकी विस्तृत जानकारी अभी नहीं दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन