लाइव न्यूज़ :

इरफान खान को जन्मदिन पर फिल्म जगत ने किया याद

By भाषा | Updated: January 7, 2021 16:31 IST

Open in App

मुंबई, सात जनवरी इरफन खान के बेटे बाबिल और बॉलीवुड की कई हस्तियों ने गुरुवार को उनकी 55 वीं जयंती पर दिवंगत अभिनेता को याद किया। पिछले साल अप्रैल में इरफान की एक दुर्लभ प्रकार के कैंसर से मौत हो गई थी।

"मकबूल", ‘नेमसेक’, ‘पान सिंह तोमर’ और ‘हिंदी मीडियम’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी के कारण भारत के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में शुमार इरफान के निधन के बाद उनके प्रशंसक, परिवार और पूरा देश शोक में डूब गया था।

उनके जन्मदिन के मौके पर उनके बेटे बाबिल ने इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो साझा किया जिसमें इरफान,अपनी पत्नी सुतापा और छोटे बेटे अयान के साथ बाबिल को वीडियो कॉल करने की कोशिश कर रहे हैं।

बाबिल ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें तारीखें याद रखने को कभी नहीं कहा लेकिन यह समय उन्हें याद रह गया।

उन्होंने लिखा ‘‘शायद, यही वजह है कि मुझे किसी का जन्मदिन याद नहीं है क्योंकि आपने कभी मेरा जन्मदिन याद नहीं रखा और आपने कभी मुझे आपका जन्मदिन याद रखने के लिए नहीं कहा। यह हमारे लिए सामान्य था लेकिन शायद बाहर से देखने पर यह बेतुका लगता। असल में हम हर रोज उत्सव मनाते थे। इन दिनों पर मम्मा हम दोनों को याद दिलाती थीं, लेकिन इस बार अगर मैंने कोशिश भी की तो मैं आपका जन्मदिन नहीं भूल सकता था। बाबा यह आपका जन्मदिन है।”

खान के निधन के बाद से ही बाबिल के इंस्टाग्राम पर खान की निजी जिंदगी की झलक मिलती रहती थी।

फिल्म जगत से आयुष्मान खुराना, अनुष्का शर्मा और फिल्मकार रितेश बत्रा जैसी हस्तियों ने खान के लिए सोशल मीडिया पर अपनी श्रद्धांजलि पोस्ट की।

खुराना ने सोशल मीडिया पर खान की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि बहुमुखी प्रतिभा के अभिनेता को ' हमेशा याद किया जाएगा '।

शर्मा ने खान की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “फिल्म जगत की एक दिग्गज हस्ती! आपको हमेशा याद किया जाएगा और आपकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।”

फिल्म ‘द लंचबॉक्स' में खान के साथ काम करने वाले बत्रा ने कहा कि वह अभी भी अभिनेता को याद करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग