लाइव न्यूज़ :

प्रियंका ने पति रॉबर्ट वाड्रा को टैग करते हुए लिखा, आप मुझे अब भी डिनर के लिए बाहर ले जा सकते हैं

By भाषा | Updated: July 17, 2019 16:49 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘#साड़ी ट्विटर’ ट्रेंड के तहत बुधवार को साड़ी वाली एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिस पर बहुत सारे सोशल मीडिया यूजर्स उनकी शादी की सालगिरह समझकर उन्हें बधाई देने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका ने लोगों का आभार प्रकट किया और स्पष्ट किया कि उनकी शादी की सालगिरह फरवरी महीने में होती है।उन्होंने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा को टैग करते हुए लिखा, ‘‘आप मुझे अब भी डिनर के लिए बाहर ले जा सकते हैं।’’ 

ट्विटर पर प्रियंका ने पोस्ट की साड़ी वाली तस्वीर, गलतफहमी में लोगों ने दी सालगिरह की बधाई

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘#साड़ी ट्विटर’ ट्रेंड के तहत बुधवार को साड़ी वाली एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिस पर बहुत सारे सोशल मीडिया यूजर्स उनकी शादी की सालगिरह समझकर उन्हें बधाई देने लगे।

बाद में प्रियंका ने लोगों का आभार प्रकट किया और स्पष्ट किया कि उनकी शादी की सालगिरह फरवरी महीने में होती है। दरअसल, प्रियंका ने ‘#साड़ी ट्विटर’ ट्रेंड के तहत अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की जिसमें वह गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं।

इस ट्रेंड के तहत महिलाएं साड़ी पहने हुए अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। प्रियंका ने अपनी साड़ी वाली तस्वीर शेयर करते हुए कहा, ‘‘मेरी शादी के दिन (22 साल के पहले) सुबह की पूजा।’’ इसके बाद कई यूजर्स उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई देने लगे।

बाद में प्रियंका ने कहा, ‘‘सालगिरह की बधाई देने के लिए सभी का धन्यवाद। यह तस्वीर सिर्फ ‘#साड़ी ट्विटर’ के लोगों के लिए थी। मेरी सालगिरह फरवरी में होती है।’’ बाद में उन्होंने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा को टैग करते हुए लिखा, ‘‘आप मुझे अब भी डिनर के लिए बाहर ले जा सकते हैं।’’ 

दरअसल, #SareeTwitter पर जब प्रियंका गांधी ने अपनी तस्वीर ट्वीट की तो लोगों ने समझा की आज उनकी शादी की सालगिरह है, लेकिन ऐसा नहीं था, इसलिए प्रियंका ने बाद में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि शादी की सालगिरह की बधाइयां देने के लिए शुक्रिया, लेकिन ये सिर्फ एक पुरानी तस्वीर है जो #SareeTwitter के लिए ट्वीट की है।

कांग्रेस महासचिव ने लिखा कि वैसे तो मेरी शादी की सालगिरह फरवरी में है। बता दें कि प्रियंका गांधी की शादी 18 फरवरी 1997 को कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के साथ हुई थी। स्कूल के वक्त दोनों में प्यार हुआ था और बाद में लव मैरिज की थी।

टॅग्स :कांग्रेसप्रियंका गांधीरॉबर्ट वाड्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं