लाइव न्यूज़ :

इरफान के पुत्र बाबिल ने कोविड टीके की पहली खुराक ली

By भाषा | Updated: June 3, 2021 21:48 IST

Open in App

मुंबई, तीन जून अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली है।

एक इंस्टाग्राम पोस्ट में नवोदित कलाकार ने बताया कि उन्होंने टीके की पहली खुराक ली है और उन पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं दिखा है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने टीका लगवा लिया है और तीन घंटे बीतने के बाद भी उनमें प्रतिकूल प्रभाव नहीं दिखे हैं। उन्होंने इस पोस्ट में कहा कि वैसे उन्हें सूई पसंद नहीं है।

बाबिल नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘काला’ से अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रख रहे हैं।

केंद्र सरकार ने इस साल मार्च में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद एक मई से केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने 18-44 साल के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान को हरी झंडी दिखा दी।

महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 15,169 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 57,76,184 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित