लाइव न्यूज़ :

धर्मांतरण प्रकरण में गिरफ्तार महाराष्ट्र के इरफान के परिजन ने आरोपों पर आश्चर्य जताया

By भाषा | Updated: June 29, 2021 21:00 IST

Open in App

बीड, 29 जून उत्तर प्रदेश में सामने आए धर्मांतरण प्रकरण मामले में गिरफ्तार महाराष्ट्र के बीड जिले के निवासी इरफान ख्वाजा खान के परिजनों ने मंगलवार को दावा किया कि वे उस पर लगाए गए आरोपों को लेकर सकते में हैं। खान के भाई ने कहा कि सभी लोग जांच पूरी होने और न्याय मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई तथा विदेशी संस्थाओं के इशारे पर लोगों का धर्म परिवर्तन कर उनमें कट्टरता की भावना भरकर सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने सोमवार को इरफान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

एटीएस के मुताबिक, इरफान एक सांकेतिक भाषा का विशेषज्ञ है जो दिल्ली में बाल एवं परिवार विकास कल्याण मंत्रालय में काम करता है। एटीएस का दावा है कि इरफान अपनी विशेषज्ञता का लाभ उठाकर मूक बधिरों को फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए कहता था।

बीड जिले की परली तहसील के सिरसाला गांव के रहने वाले खान के रिश्तेदार खुदबुद्दीन पठान ने कहा कि इरफान मुंबई विश्वविद्यालय से सांकेतिक भाषा में डिग्री लेने के बाद पिछले चार साल से केंद्रीय बाल एवं परिवार विकास कल्याण मंत्रालय में नौकरी कर रहा था।

उनके भाई फुरकान पठान ने कहा, '' वह तीन महीने पहले सिरसाला आया था। हम उस पर लगाए गए आरोपों को सुनकर सकते में हैं। हम भरोसा है कि न्याय की जीत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह