लाइव न्यूज़ :

इरफान खान की विरासत को अब भी समझा जा रहा है: रिज अहमद

By भाषा | Updated: December 8, 2021 15:47 IST

Open in App

(रवि बंसल)

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर ऑस्कर पुरस्कार के लिये नामित अभिनेता रिज अहमद ने कहा है कि 'द वॉरियर', 'द लंचबॉक्स' और 'मकबूल' जैसी फिल्मों ने उन्हें दिग्गज दिवंगत अभिनेता इरफान खान का प्रशंसक बना दिया। अहमद ने कहा कि उनका मानना है कि इरफान की विरासत को अभी भी समझा जा रहा है।

“साउंड ऑफ मेटल” के लिये चर्चित अहमद ने भारत के सबसे बेहतरीन और सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक इरफान की जमकर प्रशंसा की। अप्रैल 2020 में कैंसर के एक दुर्लभ रूप से पीड़ित इरफान का निधन हो गया था।

जनवरी 2021 में गोटहैम पुरस्कार में ''साउंड ऑफ मेटल'' के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब जीतने वाले अहमद ने समारोह में दिये अपने भाषण में दिवंगत अभिनेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

लॉस एंजिलिस से जूम पर 'पीटीआई-भाषा' को दिये साक्षात्कार में अहमद ने एक अभिनेता के रूप में इरफान की विरासत और भारतीय तथा पश्चिमी फिल्म उद्योग के बीच अंतर को पाटने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर खुलकर बात की।

ब्रिटिश-पाकिस्तानी अभिनेता अहमद (39) ने कहा, ''मुझे लगता है कि इरफान की विरासत को अभी भी समझा जा रहा है। मुझे नहीं लगता कि उनसे पहले उनके जैसा कोई अभिनेता रहा होगा। मेरे कहने का मतलब है कि वह बॉलीवुड और हॉलीवुड, स्वतंत्र फिल्मों और व्यावसायिक फिल्मों , दो भाषाओं और दुनिया के दो सबसे बड़े फिल्म उद्योगों के बीच अंतर को शानदार तरीके से पाटने वाले अभिनेता थे। ''

अहमद का मानना ​​​​है कि इरफान उन प्रतिभाशाली कलाकारों में शुमार थे जो किसी भी चरित्र में फिट बैठ सकते थे और साथ ही साथ अपनी एक अलग छाप छोड़ सकते थे।

अहमद ने कहा, ''बस वो आंखें... मुझे याद हैं, जिन्हें मैंने पहली बार 'द वॉरियर' में देखा था। मुझे उन्हें 'द लंचबॉक्स' में देखना याद है। मुझे उन्हें 'मकबूल' में देखना याद है। मुझे उन्हें 'लाइफ ऑफ पाई' में देखना याद है।''

अभिनेता ने कहा कि वह इरफान को आने वाली पीढ़ी के लोगों के लिये ''प्रेरणा पुंज'' मानते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह