लाइव न्यूज़ :

मुंबई के ट्राइडेंट होटल में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां तैनात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2018 02:40 IST

घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आग होटल के बेसमेंट में लगी। मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां तैनात हैं। 

Open in App

दक्षिण मुंबई के आलीशान ट्राइडेंट होटल में बुधवार देर रात आग लग गयी। एक दमकल अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आग होटल के बेसमेंट में लगी। मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां तैनात हैं। 

कॉर्पोरेटर और स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन यशंत जाधव ने बताया कि मुंबई के मज़गांव इलाके में देर रात आग लग गई। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के बाद जांच शुरू की जाएगी।

मुंबई के अस्पताल में फिर लगी आग

उपनगरीय अंधेरी के मरोल में ईएसआईसी कामगार अस्पताल में जबर्दस्त आग की घटना के दो दिन बाद बुधवार देर शाम फिर से आग लग गई। इस अस्पताल में आग लगने की पहली घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी। नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आपदा प्रबंधन इकाई के अधिकारी ने बताया कि आगजनी की घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना शाम 7.54 मिनट पर हुई। उन्होंने बताया, ‘‘इस पर रात 8.34 बजे काबू पा लिया गया।’’ 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए