लाइव न्यूज़ :

IRCTC की तीसरी ‘निजी रेलगाड़ी’ इंदौर-वाराणसी के बीच चलेगी

By भाषा | Updated: February 2, 2020 06:22 IST

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने कहा, ‘‘ टाटा उन कंपनियों में शामिल हैं जिन्होंने निजी ट्रेनें चलाने में रूचि दिखायी है।’’ पिछले कुछ महीनों में ‘भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम’ (आईआरसीटीसी) ने दो मार्गों पर निजी रेलगाड़ियों का संचालन शुरू किया है। ये मार्ग दिल्ली-लखनऊ और अहमदाबाद-मुंबई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने शनिवार को कहा कि आईआरसीटीसी की तीसरी निजी रेलगाड़ी इंदौर और वाराणसी के बीच चलेगी।उन्होंने बताया कि रात में सफर तय करने वाली इस रेलगाड़ी के डिब्बे हमसफर एक्सप्रेस की तरह होंगे।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने शनिवार को कहा कि आईआरसीटीसी की तीसरी निजी रेलगाड़ी इंदौर और वाराणसी के बीच चलेगी। उन्होंने बताया कि रात में सफर तय करने वाली इस रेलगाड़ी के डिब्बे हमसफर एक्सप्रेस की तरह होंगे।

उन्होंने उम्मीद जतायी कि निजी कंपनियां ट्रेनें चलाने के लिए शीघ्र ही आगे आयेंगी। उन्होंने कहा कि आल्स्टम ट्रांसपोर्ट, बॉम्बार्डियर,सीमैंस एजी, मैक्वायर जैसी वैश्विक कंपनियों समेत दो दर्जन से अधिक कंपनियों ने इस प्रस्ताव में रूचि दिखायी है।

यादव ने कहा, ‘‘ टाटा उन कंपनियों में शामिल हैं जिन्होंने निजी ट्रेनें चलाने में रूचि दिखायी है।’’ पिछले कुछ महीनों में ‘भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम’ (आईआरसीटीसी) ने दो मार्गों पर निजी रेलगाड़ियों का संचालन शुरू किया है। ये मार्ग दिल्ली-लखनऊ और अहमदाबाद-मुंबई हैं।

यादव ने कहा, “तीसरी निजी रेलगाड़ी इंदौर-वाराणसी मार्ग पर चलेगी।” अधिकारियों ने बताया कि यह रेलगाड़ी सप्ताह में तीन दिन चलेगी। यह दो दिन लखनऊ होते हुए और एक दिन इलाहाबाद होते हुए चलेगी। आईआरसीटीसी द्वारा संचालित इस तरह की यह पहली रेलगाड़ी होगी जिसमें चेयर कार नहीं होगी, बल्कि स्लीपर कोच होंगे। इस रेलगाड़ी के 20 फरवरी के आसपास शुरू होने की संभावना है।

यादव ने कहा कि इस तरह की भी योजना है कि 150 रेलगाड़ियों का संचालन निजी कंपनियों द्वारा किया जाये। इसके तौर तरीकों पर काम किया जा रहा है और तब तक इनका संचालन आईआरसीटीसी करता रहेगा। 

टॅग्स :आईआरसीटीसीभारतीय रेलइंदौरवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है