लाइव न्यूज़ :

जाति के आधार पर भर्ती का विज्ञापन देने वाले रेलवे विक्रेता पर कार्रवाई, सोशल मीडिया पर हुई थी IRCTC की जमकर खिंचाई

By भाषा | Updated: November 7, 2019 17:52 IST

विज्ञापन में कहा गया था कि आवेदक ‘अग्रवाल वैश्य समुदाय’ से होना चाहिए और कम से कम 12वीं तक की शैक्षणिक योग्यता के साथ अच्छी पारिवारिक पृष्ठभूमि से होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देआईआरसीटीसी ने भर्ती के इश्तेहार में जातिगत प्राथमिकता की बात करने वाले रेलवे के एक विक्रेता पर कार्रवाई की है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर आईआरसीटीसी की काफी खिंचाई हुई।

आईआरसीटीसी ने भर्ती के इश्तेहार में जातिगत प्राथमिकता की बात करने वाले रेलवे के एक विक्रेता पर कार्रवाई की है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर आईआरसीटीसी की काफी खिंचाई हुई। बृंदावन फूड प्रोडक्ट्स ने अपने यहां ट्रेन कैटरिंग मैनेजर, बेस किचन मैनेजर और स्टोर मैनेजर के तीन पदों के लिए 100 पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन में कहा गया था कि आवेदक ‘अग्रवाल वैश्य समुदाय’ से होना चाहिए और कम से कम 12वीं तक की शैक्षणिक योग्यता के साथ अच्छी पारिवारिक पृष्ठभूमि से होना चाहिए। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि कंपनी ने आलोचनाओं के बाद विज्ञापन जारी करने वाले एचआर कर्मी को हटा दिया है।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘आईआरसीटीसी ने इसे गंभीरता से लिया है और ठेकेदार को जातिगत आधार पर नोटिस निकालने से मना किया है। उनसे किसी भी जाति, धर्म या क्षेत्र के उचित लोगों की भर्ती करने के लिए कहा गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ठेकेदार ने आईआरसीटीसी से इस बात की पुष्टि की है कि विज्ञापन के लिए जिम्मेदार एचआर मैनेजर को नौकरी से हटा दिया गया है।’’

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस इश्तेहार की काफी आलोचना की। एक शख्स ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘शर्मनाक और बेतुका। क्या अब निजी संचालक भी जाति के आधार पर नौकरी देंगे? क्या हमने अपने देश को बहुत ज्यादा नहीं बांट दिया है?’’ 

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया