लाइव न्यूज़ :

आईआरसीटीसी की उन्नत ई-टिकटिंग वेबसाइट की शुरूआत

By भाषा | Updated: December 31, 2020 16:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसम्बर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की ई-टिकटिंग वेबसाइट के उन्नत संस्करण की बृहस्पतिवार को शुरूआत की।

इस वेबसाइट को सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं के रूप में बताते हुए रेलवे ने इसे यात्रियों के वास्ते ‘‘नये साल के उपहार’’ के रूप में पेश किया है।

गोयल ने कहा, ‘‘रेलवे देश की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है तथा रेल यात्रा के अनुभव को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से अपनी सेवाओं को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है। ऑनलाइन रेलवे टिकटों की बुकिंग के लिए यह उन्नत ई-टिकटिंग मंच, यात्री सुविधाओं को बढ़ाएगा।’’

उन्होंने कहा कि आईआरसीटीसी को वेबसाइट को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रधानमंत्री के ‘डिजिटल इंडिया मिशन’ और दृष्टिकोण के अनुसार दुनिया में यह किसी से भी पीछे नहीं रहे।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उन्नत ई-टिकटिंग वेबसाइट और ऐप रेल यात्रियों को अगले स्तर की सेवाएं और बेहतर अनुभव प्रदान करेंगे।

बयान में कहा गया है कि रेल टिकटों की बुकिंग के लिए रेलवे ग्राहक इस नई विश्व स्तरीय वेबसाइट के डिजाइन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

इसमें कहा गया है, ‘‘यह स्टेशनों को खोजने में होने वाली परेशानी को कम करेगा और टिकट बुकिंग में लगने वाले समय को भी बचाएगा। उपयोगकर्ता खातों के पृष्ठ पर धनवापसी (रिफंड) स्थिति की आसानी से जांच की जा सकेगी। पहले यह सुविधा आसानी से उपलब्ध नहीं थी।’’

बयान में कहा गया है कि वेबसाइट में साइबर सुरक्षा को बढ़ाने का ध्यान रखा गया है। इसमें कहा गया है, ‘‘उन्नत ई-टिकटिंग वेबसाइट और मोबाइल ऐप का उद्देश्य विभिन्न अन्य ऑनलाइन यात्रा और टिकटिंग वेबसाइटों के बीच बेहतर सुविधा और अनुभव उपलब्ध कराना है।’’

वर्तमान में, आईआरसीटीसी की इस ई-टिकटिंग वेबसाइट पर छह करोड़ से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं, इसका उपयोग प्रतिदिन आठ लाख से अधिक टिकट बुक करने के लिए किया जाता है। कुल आरक्षित रेलवे टिकटों में से लगभग 83 प्रतिशत टिकट इस ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से बुक किए जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे