लाइव न्यूज़ :

महिला विधायकों से ट्रैक्टर खिंचवाने के मामले में ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

By भाषा | Updated: March 11, 2021 18:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च हरियाणा में पेट्रोल-डीजल के बढ़े मूल्यों के खिलाफ पिछले दिनों एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के एक ट्रैक्टर पर बैठने और उसे महिलाओं द्वारा खींचे जाने के मामले में भाजपा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि विपक्षी दल ने ऐसा करके महिलाओं के साथ बंधुआ मजदूर जैसा व्यवहार किया है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यह ‘‘बहुत चौंकाने’’ वाला था कि पूर्व मुख्यमंत्री ट्रैक्टर पर बैठे हुए हैं और उनकी पार्टी की महिला सदस्य उसे खींच रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वह प्रदर्शन करना चाहते हैं, यह मैं समझ सकती हूं। मैं समझ सकती हूं कि वह एक राजनीतिक संदेश देना चाहते हैं लेकिन क्या यह किसी महिला के एवज में किया जा सकता है। क्या राजनीतिक दलों में, खासकर कांग्रेस के प्रदर्शन में जो हमने देखा, महिलाओं के साथ बंधुआ मजदूरों की तरह व्यवहार किया जा सकता है। यह आश्चर्यजनक है कि वहां मौजूद कांग्रेस के किसी भी पुरूष सदस्य ने हस्तक्षेप नहीं किया।’’

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आड़े हाथों लेते हुए ईरानी ने कहा कि इस मामले में उनकी चुप्पी दर्शाती है कि उनकी पार्टी में महिलाओं को ऐसा काम दिया जाता है जिसे उसके पुरूष सदस्य भी करने को तैयार नहीं होते।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर द्वारा राज्य विधानसभा में इस मामले में रोष जताए जाने का उल्लेख करते हुए ईरानी ने कहा कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने का आह्वान करते हैं तो दूसरी तरफ हुड्डा उनका स्तर गिराते हैं और और उन्हें टैक्टर खींचने को मजबूर करते हैं जिस पर वह खुद बैठे होते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को खुद इस मामले को संज्ञान में लेकर कर्रवाई करनी चाहिए।

ज्ञात हो कि इस घटना का विधानसभा में उल्लेख करते हुए खट्टर भावुक हो गए थे और कहा कि यह दृश्य देखने के बाद वह उस रात सो नहीं सके थे।

हुड्डा ने इस मामले में अपना बचाव करते हुए कहा था कि यह महिलाएं ही हैं जो रसोई गैस व ईंधन की मूल्यों से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार महिलाओं के प्रति असंवेदनशील है और महिलाओं के दर्द को नजरअंदाज कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू