लाइव न्यूज़ :

ईरानी का राजा पर हमला : बोली, द्रमुक नहीं करता महिलाओं का सम्मान

By भाषा | Updated: March 28, 2021 00:21 IST

Open in App

चेन्नई, 27 मार्च केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र निजी टिप्पणी करने के लिए द्रमुक सांसद ए राजा पर शनिवार को निशाना साधा और आरोप लगाया कि द्रमुक महिलाओं का सम्मान नहीं करती है।

उन्होंने राजा का नाम नहीं लिया और उनकी उस टिप्पणी का जिक्र किया जिसमें ‘‘एक मुख्यमंत्री’’ के खिलाफ बात कही गयी है। उन्होंने कहा, ‘‘द्रमुक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो महिलाओं का सम्मान नहीं करती।’’

केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री थाउसेंड लाइट्स से भाजपा उम्मीदवार खुश्बू सुंदर के पक्ष में प्रचार कर रही थीं। इस विधानसभा सीट पर छह अप्रैल को मतदान होना है।

ईरानी ने कहा, ‘‘क्या वे (द्रमुक) औसत तमिल महिला को सम्मान देते हैं। जब आप छह अप्रैल को मतदान करने जाइये तो इस बात को याद रखिएगा।’’ उन्होंने लोगों से अपने परिवार के लिए वोट डालने को कहा, द्रमुक ‘‘वंशवाद’’ के लिए नहीं।

राजा की कथित टिप्पणी के बाद अन्नाद्रमुक ने राज्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत करके यह मांग की है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री को मुख्यमंत्री की छवि बिगाड़ने के कारण प्रचार से रोका जाना चाहिए।

इस बीच द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने शनिवार को मुख्यमंत्री पलानीस्वामी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये और सत्ता में आने की स्थिति में उनके विरूद्ध अभियोजन चलाने की प्रतिबद्धता जतायी।

छह अप्रैल को होने वाले चुनाव के प्रचार के दौरान स्टालिन ने पलानीस्वामी तथा उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम सहित उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों के विरूद्ध भ्रष्टाचार के आरोप में कार्रवाई के लिए राज्य के राज्यपाल को कई महीने पहले दिये गये ज्ञापन का उल्लेख किया।

स्टालिन ने कहा कि राज्यपाल द्वारा उठाये गये कदम से उनकी सारी उम्मीदें खत्म हो गयी। द्रमुक नेता ने कहा कि वे अन्नाद्रमुक नेताओं के खिलाफ अभियोजन के लिए उचित कदम उठाएंगे और इसके लिए एक विशेष अदालत गठित की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या धैर्य का फल मीठा होता है?, पृथ्वी साव और सरफराज खान बिके, 7500000-7500000 रुपये में दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके से जुड़े

विश्व1 जनवरी 2026 से लागू, 20 और देशों पर यात्रा प्रतिबंध?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा, देखिए सूची

भारतभवानीपुर विधानसभा क्षेत्रः 45,000 मतदाताओं के नाम काटे?, सीएम ममता बनर्जी लड़ती हैं चुनाव, घर-घर जाएगी TMC

भारत3 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची में 12.32 करोड़ मतदाताओं के नाम, 27 अक्टूबर को 13.36 करोड़ लोग थे शामिल, 1 करोड़ से अधिक बाहर

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: 18 दिसंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, जानिए वजह

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर

भारतAadhaar card update: आधार कार्ड से ऑनलाइन फ्रॉड से खुद को रखना है सेफ, तो अभी करें ये काम

भारतछत्तीसगढ़ को शांति, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य का प्रदेश बनाना राज्य सरकार का अटल संकल्प: 34 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण पर बोले सीएम साय

भारतकौन हैं ऋतुराज सिन्हा?, नितिन नबीन की जगह दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी