लाइव न्यूज़ :

ईरानी की अपील, महिला विक्रेताओं को मौका देने के लिये सोशल मीडिया पर उनके विवरण साझा करें लोग

By भाषा | Updated: November 1, 2021 22:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी महिला विक्रेता या उद्यमियों के विवरण साझा करने का आह्वान किया, जो अपने लिए अधिक अवसर पैदा करने के लिए ‘नारी से खरीदारी’ मुहिम का उपयोग करके अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि इससे कई महिलाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने में मदद मिल सकती है और महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण का समर्थन कर सकते हैं।

ईरानी ने ट्वीट किया, “अगर आप किसी महिला विक्रेता/उद्यमी को जानते हैं जो अपने कारोबार को बढ़ाना चाहती है तो नारी से खरीदारी पहला का इस्तेमाल कर उसका विवरण साझा करें और उनके लिये और अवसर पैदा करें।”

उन्होंने कहा, “आपका ट्वीट अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही कई महिलाओं की मदद कर सकता है। आइए माननीय प्रधानमंत्री के महिला नेतृत्व वाले विकास के दृष्टिकोण का समर्थन करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र