28 फरवरी से 18 मार्च, पश्चिम एशिया से 2.6 लाख लोग भारत लौटे, विदेश मंत्रालय ने कहा-यूएई के हवाई अड्डे से 70 उड़ानें संचालित?
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2026 19:57 IST2026-03-18T19:52:31+5:302026-03-18T19:57:22+5:30
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कल संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की।

file photo
नई दिल्लीः पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, सरकार ने बुधवार को कहा कि 28 फरवरी से अब तक इस क्षेत्र से लगभग 2.6 लाख लोग भारत लौट चुके हैं। पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर यहां एक अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में, विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम आर. महाजन ने कहा कि बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विभिन्न हवाई अड्डों से भारत के विभिन्न गंतव्यों के लिए लगभग 70 उड़ानें संचालित होने की उम्मीद है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि जी हां, नौसेना समुद्री डाकुओं के खिलाफ अभियानों के लिए मौजूद है और वे हमारी कई पहलों में सहयोग कर रहे हैं।
#WATCH | Delhi: MEA spokesperson Randhir Jaiswal says, "The Prime Minister spoke to the President of UAE, Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan yesterday...The two leaders discussed the current situation in West Asia. Prime Minister reiterated India's strong condemnation of all… pic.twitter.com/bD7ZnLpp2h
— ANI (@ANI) March 18, 2026
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कल संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए सभी हमलों की भारत की ओर से कड़ी निंदा दोहराई।
जिनमें निर्दोष लोगों की जान गई और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के महत्व पर सहमति व्यक्त की। दोनों नेता क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
#WATCH | Delhi: MEA spokesperson Randhir Jaiswal says, "Yes the Indian Navy is present ing the area for anti-piracy operations and they have been supporting several of our initiatives..." pic.twitter.com/iE8MsjKGC3
— ANI (@ANI) March 18, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के युवराज से बात की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कुवैत के युवराज शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के साथ पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति पर विचार-विमर्श किया और कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करना सर्वोपरि प्राथमिकता बनी हुई है। दोनों नेताओं ने टेलीफोन पर हुई बातचीत में क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए निरंतर राजनयिक संपर्क बनाये रखने की आवश्यकता पर सहमति जताई।
एयर इंडिया को मिली उड़ान ड्यूटी की समयसीमा में ढील को वापस लेने की मांग
पायलट के संगठन 'अल्पा इंडिया' ने बुधवार को विमानन नियामक डीजीसीए से एयर इंडिया को दो-पायलट वाली लंबी दूरी की उड़ानों के लिए दी गई ताजा रियायतों को वापस लेने का आग्रह किया है। संगठन ने पश्चिम एशिया संकट के बीच इन रियायतों पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि इससे पायलटों में "थकान का जोखिम" एक असुरक्षित स्तर तक बढ़ जाएगा। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध पर चिंता जताते हुए, 'एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया' (अल्पा इंडिया) ने चालक दल और यात्रियों के लिए ‘युद्ध-जोखिम बीमा’ जैसे सुरक्षा उपायों की भी मांग की है।
पश्चिम एशिया संघर्ष की कारण निर्यात में हो सकती है देरी : डीईई डेवलपमेंट
डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि पश्चिम एशिया क्षेत्र में भू-राजनीतिक तनाव के कारण इस क्षेत्र को होने वाले उसके निर्यात में देरी का जोखिम बना हुआ है। कंपनी ने यह भी कहा कि कुछ घरेलू ग्राहकों को आपूर्ति भी निकट-अवधि में प्रभावित रहेगी। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि इन अनुबंधों के रद्द होने की कोई संभावना नहीं है, और वह अपने दायित्वों को पूरा करने के प्रति आश्वस्त है।
इजराइल का ईरान के शीर्ष अधिकारी को मारने का दावा, तेल अवीव के पास ईरानी हमलों में दो लोगों की मौत
इजराइल ने बुधवार को एक और शीर्ष ईरानी अधिकारी को मार गिराने का दावा किया जो दो दिनों में इस प्रकार का तीसरा मामला है। वहीं पश्चिम एशिया में संघर्ष के धीमा पड़ने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। ईरान ने हवाई सुरक्षा को भेदते हुए अपनी कुछ नवीनतम मिसाइलों का इस्तेमाल फारस की खाड़ी के अपने पड़ोसी देशों व इजराइल पर हमले करने के लिए किया।
साथ ही तेल अवीव के पास दो लोगों को मार डाला। इजराइल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज ने कहा कि ईरानी खुफिया मंत्री इस्माइल खातीब रात भर चले हमले में मारे गए और उन्होंने वादा किया कि "आज पूरे दिन सभी मोर्चों पर महत्वपूर्ण आश्चर्यजनक घटनाओं के सामने आने की उम्मीद है।" हालांकि उन्होंने इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया।