लाइव न्यूज़ :

माइक पोम्पियो का भारत दौरा, अमेरिकी सांसद ने कहा- बादाम पर शुल्क का मुद्दा मोदी के सामने उठाएं 

By भाषा | Updated: June 22, 2019 15:16 IST

अमेरिका द्वारा भारत सहित कई अन्य देशों से इस्पात और एल्युमिनियम पर ऊंचा शुल्क लगाने का जवाब देते हुए भारत ने भी अमेरिका से आयातित बादाम, अखरोट समेत 28 उत्पादों पर शुल्क बढ़ा दिया है। वाणिज्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क बढ़ाने की अपनी मंशा को स्पष्ट कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देहार्डर कैलिफोर्निया के सेंट्रल वैली का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह क्षेत्र अमेरिका में बादाम के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है।हार्डर ने कहा कि हमारे शीर्ष राजनयिक भारत के प्रधानमंत्री के साथ बैठक करने वाले हैं।

अमेरिका के प्रभावशाली सांसद जोश हार्डर ने विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से अपनी भारत यात्रा के दौरान बादाम पर शुल्क वृद्धि का मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष बैठक में उठाने को कहा है। पोम्पियो अगले हफ्ते भारत की यात्रा पर जा रहे हैं।

अमेरिका द्वारा भारत सहित कई अन्य देशों से इस्पात और एल्युमिनियम पर ऊंचा शुल्क लगाने का जवाब देते हुए भारत ने भी अमेरिका से आयातित बादाम, अखरोट समेत 28 उत्पादों पर शुल्क बढ़ा दिया है। वाणिज्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क बढ़ाने की अपनी मंशा को स्पष्ट कर दिया।

इससे पहले , भारत लगातार इस शुल्क वृद्धि को लागू करने की तिथि को आगे के लिये टालता रहा है। सांसद जोश हार्डर ने अपने पत्र में विदेश मंत्री पोम्पियो को भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में बादाम पर जवाबी शुल्क लगाये जाने का मुद्दा उठाने के लिए कहा है।

हार्डर कैलिफोर्निया के सेंट्रल वैली का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह क्षेत्र अमेरिका में बादाम के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है। हार्डर ने कहा कि हमारे शीर्ष राजनयिक भारत के प्रधानमंत्री के साथ बैठक करने वाले हैं। उनका काम अमेरिकी हितों को आगे बढ़ाना है। इसमें सेंट्रल वेली की जरूरतें भी शामिल हैं।

मुझे उम्मीद है कि वह इस मामले को गंभीरता से लेंगे क्योंकि ये शुल्क हमारी स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी समस्या हो सकती है। " पोम्पियो 25 - 27 जून तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। उनकी यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्ंरप के बीच जी -20 शिखर सम्मेलन (28-29 जून) से इतर होने वाली बैठक से पहले प्रस्तावित है। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं