लाइव न्यूज़ :

ईरानी खेप को सेवा उपलब्ध नहीं कराने के अडाणी पोर्ट्स के फैसले पर ईरान ने नाराजगी जताई

By भाषा | Updated: October 15, 2021 17:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली,15 अक्टूबर ईरान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाली किसी भी खेप को अपनी सेवा उपलब्ध नहीं कराने के अडाणी पोर्ट्स के फैसले को लेकर तेहरान ने भारत से अपनी नाखुशी जाहिर की है।

गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से पिछले महीने करीब 3,000 किग्रा हेरोइन जब्त किये जाने के बाद अडाणी पोर्ट्स ने यह कदम उठाया था।

ईरान ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ उसकी कार्रवाई को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने भी उसकी सराहना की है लेकिन एक बार फिर व्यापार की अनुमति नहीं देकर और उसकी खेप पर प्रतिबंध लगा कर उसे अनुचित रूप से निशान बनाया गया। साथ ही, उसने प्रतिबंध को गैर पेशेवराना और असंतुलित कदम करार दिया।

ईरानी दूतावास ने इस विषय पर एक बयान जारी किया लेकिन अडाणी पोर्ट्स का प्रत्यक्ष रूप से जिक्र नहीं किया।

अडाणी पोर्ट्स और एसईजेड लिमिटेड गुजरात में मुंद्रा बंदरगाह का संचालन करता है। उसने सोमवार को कहा था कि वह ईरान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाले माल के कंटेनरों को 15 नवंबर से अपनी सेवा उपलब्ध नहीं कराएगा।

इस कदम से नाराज ईरानी अधिकारियों ने इस विषय को भारतीय नार्कोटिक ड्रग कंट्रोल अधिकारियों के समक्ष बुधवार को उठाया।

ईरानी दूतावास ने कहा कि मादक पदार्थ के खिलाफ लड़ाई में परस्पर सहयोग पर भी चर्चा की गई।

दूतावास ने कहा कि ईरान ने 40 साल से अधिक समय तक व्यापार प्रतिबंधों और अनुचित प्रतिबंधों को झेला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र