लाइव न्यूज़ :

स्कूल की प्रार्थना में इकबाल का गीत 'लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी' गवाने पर सस्पेंड हुए हेडमास्टर हुए बहाल, लेकिन चेतावनी के साथ मिली ये सजा

By स्वाति सिंह | Updated: October 20, 2019 18:18 IST

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के प्रशासन ने एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर को बर्खास्त कर दिया गया था। दरअसल, विश्व हिंदू परिषद की स्थानीय इकाई ने शिकायत की थी कि स्कूल में इकबाल की लिखी प्रार्थना 'लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी' कराई जाती है।

Open in App
ठळक मुद्दे हेडमास्टर फुरकान अली को चेतावनी देकर फिर बहाल कर दिया गया है।शिकायत की थी कि स्कूल में इकबाल की लिखी प्रार्थना 'लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी' कराई जाती है।

पिछले हफ्ते एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर को कवि इकबाल का गीत 'लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी' गवाने के लिए बर्खास्त कर दिया गया था। लेकिन अब हेडमास्टर फुरकान अली को चेतावनी देकर फिर बहाल कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अब फुरकान सिर्फ एक शिक्षक के रूप में काम करेंगे अब उन्हें प्रिंसिपल के रूप में काम करने की इजाजत नहीं है। 

दरअसल, उनकी बर्खास्त की खबर मिलने और अली के दिव्यांग होने की जानकारी मिलने के बाद मानवता के आधार पर उन्हें उसी क्षेत्र में दूसरे स्कूल में तैनात कर दिया गया है। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के प्रशासन ने एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर को बर्खास्त कर दिया गया था। दरअसल, विश्व हिंदू परिषद की स्थानीय इकाई ने शिकायत की थी कि स्कूल में इकबाल की लिखी प्रार्थना 'लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी' कराई जाती है। आमतौर पर यह प्रार्थना मदरसों में कराई जाती है। इसे 1902 में मोहम्मद इकबाल ने लिखा था जिन्हें अल्लामा इकबाल के नाम से भी जाना जाता है। इन्होंने ही सारे जहां से अच्छा... भी लिखा है।

बीसलपुर के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) उपेंद्र कुमार ने जांच के बाद हेडमास्टर फुरकान अली को सस्पेंड कर दिया गया था। पीलीभीत जिले के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि हेडमास्टर इसलिए सस्पेंड किया गया है क्योंकि वो राष्ट्रगान की बजाए छात्रों से धार्मिक प्रार्थना करवाता था। हालांकि इन आरोपों से इनकार करते हुए फुरकान अली का कहना है कि स्कूल में रोजाना राष्ट्रगान गाया जाता है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया