लाइव न्यूज़ :

इकबाल मिर्ची की 500 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई: ईडी

By भाषा | Updated: November 18, 2020 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि मृत गैंगस्टर इकबाल मिर्ची की मुंबई में स्थित लगभग 500 करोड़ रुपये की संपत्ति को तस्करों, विदेशी मुद्रा की हेरफेर करने वालों और मादक पदार्थों से संबंधित दो केन्द्रीय कानूनों के तहत कुर्क कर लिया गया है।

एजेंसी ने कहा कि मिर्ची की मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित राबिया मेंशन, मरियम लॉज और सी व्यू नामक संपत्तियों को कुर्क किया गया है।

मिर्ची को मादक पदार्थों की तस्करी और जबरन वसूली मामलों में वैश्विक आतंकवादी दाउद इब्राहिम का कथित रूप से दाहिना हाथ बताया जाता था।

ईडी ने मिर्ची और उसके सहयोगियों के खिलाफ ''सबूत एकत्रित'' किये थे, जिनके आधार पर तस्करों एवं विदेशी मुद्रा हेरफेर अधिनियम (सफेमा) और स्वापक नियंत्रण एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनीपीएस) अधिनियम से संबंधित सक्षम प्राधिकरण ने नौ नवंबर को संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया था।

सक्षम प्राधिकारण एसएएफईएमए और एनडीपीएस के तहत दायर मामलों पर निर्णय लेता है।

ईडी ने एक बयान में कहा, ''आदेश के अनुसार उन संपत्तियों से संबंधित सभी हस्तांतरणों और लेन-देन को अमान्य घोषित किया गया है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत ईडी द्वारा की गई जांच के अनुसार इन संपत्तियों का अनुमानित मूल्य करीब 500 करोड़ रुपये है। ''

ईडी ने मुंबई पुलिस द्वारा मिर्ची के खिलाफ दायर कई प्राथमिकियों का अध्ययन करने के बाद पिछले साल उसके, उसके परिवार और अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया था। मिर्ची की 2013 में लंदन में मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह