लाइव न्यूज़ :

गुजरात में भाजपा कार्यकताओं की पिटाई करने के आरोप के बाद आईपीएस अधिकारी का तबादला

By भाषा | Updated: April 5, 2021 00:38 IST

Open in App

अमरेली (गुजरात), चार अप्रैल गुजरात सरकार ने रविवार को आईपीएस अधिकारी अभय सोनी का अमरेली जिले से गांधीनगर तबादला कर दिया।

स्थानीय भाजपा नेताओं ने दावा किया कि अमरेली जिले में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात रहे सोनी का शनिवार रात पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं की पिटाई करने के आरोप के बाद तबादला कर दिया गया।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, राज्य के गृह विभाग ने सोनी के तबादले का आदेश जारी किया। उन्हें अमरेली से गांधीनगर में एसआरपी के बटालियन क्वार्टर मास्टर के तौर पर भेजा गया है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि अमरेली में शनिवार रात जब पार्टी कार्यकर्ता टीकाकरण शिविर का आयोजन करने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान अभय सोनी आए और कुछ कार्यकर्ताओं को पीटा।

यह शिविर रविवार को आयोजित होने वाला था।

उन्होंने कहा, '' इस घटना के बाद हमारे दो कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया।''

वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि स्थानीय भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार से सोनी के तबादले का अनुरोध किया था।

पूरे प्रकरण पर पुलिस विभाग और सोनी की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos