लाइव न्यूज़ :

एक्शन में गृह मंत्रालय, IPS अधिकारी एसएन श्रीवास्तव को दिल्ली पुलिस का स्पेशल कमिश्नर नियुक्त किया गया

By स्वाति सिंह | Updated: February 25, 2020 23:35 IST

श्रीवास्तव केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में विशेष महानिदेशक (प्रशिक्षण) के पद पर कार्यरत थे। सीआरपीएफ ने भी गृह मंत्रालय के आदेश के बाद अधिकारी के नए पद संभालने संबंधी आदेश जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देIPS अधिकारी एसएन श्रीवास्तव को दिल्ली पुलिस का स्पेशल कमिश्नर नियुक्त किया गयाश्रीवास्तव एजीएमयूटी कैडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं

राष्ट्रीय राजधानी में हिंसा पर नियंत्रण के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार रात आईपीएस अधिकारी एस एन श्रीवास्तव को सीआरपीएफ से वापस बुलाकर दिल्ली पुलिस का विशेष आयुक्त (कानून-व्यवस्था) नियुक्त किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीवास्तव एजीएमयूटी कैडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं, जिनके 29 फरवरी को अमूल्य पटनायक के विस्तारित कार्यकाल के खत्म होने के बाद दिल्ली पुलिस के नए प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने की संभावना है। दिल्ली सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि अधिकारी को दिल्ली पुलिस के इस पद पर ‘‘तत्काल प्रभाव’’ से नियुक्त किया जा रहा है।

श्रीवास्तव केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में विशेष महानिदेशक (प्रशिक्षण) के पद पर कार्यरत थे। सीआरपीएफ ने भी गृह मंत्रालय के आदेश के बाद अधिकारी के नए पद संभालने संबंधी आदेश जारी किया। भाषा आईपीएस अधिकारी एस. एन. श्रीवास्तव को सीआरपीएफ से वापस बुलाया गया, दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बनाए गए कृष्ण नरेश नरेश

टॅग्स :जाफराबाद हिंसादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल