लाइव न्यूज़ :

आईपीएस अधिकारी ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी, खुद को श्रीकृष्ण की सेवा में समर्पित करना चाहती हैं

By भाषा | Updated: July 28, 2021 20:00 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 जुलाई भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वरिष्ठ अधिकारी भारती अरोड़ा ने निजी कारणों का हवाला देकर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का अनुरोध किया है और कहा है कि वह भगवान श्रीकृष्ण की सेवा में खुद को समर्पित करना चाहती हैं। अरोड़ा वर्तमान में हरियाणा के अंबाला रेंज की पुलिस महानिरीक्षक हैं।

पुलिस महानिदेशक के माध्यम से मुख्य सचिव को लिखे पत्र में अरोड़ा कहा, ‘‘मैं 50 साल की आयु पूरी होने पर अखिल भारतीय सेवा नियमावली (डीसीआरबी), 1958 के तहत एक अगस्त, 2021 से प्रभावी सेवानिवृत्ति चाहती हूं और इसके लिए मैंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब मैं जीवन के अंतिम लक्ष्य को पाना चाहती हूं। मैं गुरु नानक देव, चैतन्य महाप्रभु, कबीरदास, तुलसीदास, सूरदास, मीराबाई, सूफी संतों जैसे पवित्र संतों के दिखाए मार्ग पर चलना चाहती हूं और अपना शेष जीवन भगवान श्रीकृष्ण की प्रेमपूर्ण भक्ति सेवा में समर्पित करना चाहती हूं।’’

फोन से संपर्क किए जाने पर अरोड़ा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उन्होंने हमेशा अपनी सेवा को अपने गौरव और जुनून के तौर पर लिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 23 साल की सेवा के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए विस्तार से कारण बताया है। बतौर आईपीएस अधिकारी अरोड़ा ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (रेलवे) के रूप में 2007 के समझौता एक्सप्रेस ट्रेन विस्फोट मामले की जांच में भूमिका निभाई थी। अप्रैल 2021 में पुलिस प्रशासन में फेरबदल के तहत उनका तबादला करनाल से अंबाला रेंज कर दिया गया।

अपने पत्र में अरोड़ा ने लिखा, ‘‘मेरी सेवा मेरा गौरव और जुनून रहा है। मुझे सेवा करने, सीखने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने के लिए मैं इस सेवा (भारतीय पुलिस सेवा) की बहुत आभारी हूं। मुझे सही रास्ता दिखाने के लिए हरियाणा राज्य का आभार। आपसे मेरा विनम्र निवेदन है कि मेरे अनुरोध पर विचार करें और मुझे एक अगस्त से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त लेने की अनुमति प्रदान करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया