लाइव न्यूज़ :

आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला कोरेगांव भीमा जांच आयोग के समक्ष पेश हुईं

By भाषा | Updated: November 18, 2021 18:31 IST

Open in App

मुंबई, 18 नवंबर आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला बृहस्पतिवार को कोरेगांव भीमा जांच आयोग के समक्ष पेश हुईं। शुक्ला को पुणे में 2018 में युद्ध स्मारक पर हुई हिंसा से जुड़े मामले में समन जारी किया था। हालांकि, मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पेश नहीं हुए।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी शुक्ला आयोग के समक्ष पेश तो हुईं लेकिन उनका बयान दर्ज नहीं किया जा सका क्योंकि उन्होंने हलफनामा दाखिल करने लिए अतिरिक्त समय मांगा।

शुक्ला ने आयोग से कहा कि उन्हें अभी हिंसा से एक दिन पहले हुए एल्गार परिषद के कार्यक्रम से जुड़े कुछ दस्तावेज पुणे पुलिस से प्राप्त नहीं हुए हैं। शुक्ला की अगली पेशी की तारीख अभी तय नहीं हो सकी है।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश जे एन पटेल की अध्यक्षता वाले दो सदस्यीय जांच आयोग ने इस साल 22 अक्टूबर को रश्मि शुक्ला और परमबीर सिंह को समन जारी किये थे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्य सचिव सुमित मलिक इस आयोग के दूसरे सदस्यय हैं।

पुणे जिले के कोरेगांव भीमा में हिंसा के दौरान सिंह महाराष्ट्र के अतिरिक्त महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) के पद पर थे जबकि शुक्ला पुणे की पुलिस आयुक्त थीं। शुक्ला वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की अतिरिक्त महानिदेशक हैं और हैदराबाद में तैनात हैं।

मुंबई में एक मजिस्ट्रेट अदालत ने बुधवार को सिंह को उनके खिलाफ दर्ज वसूली मामले में ‘‘भगोड़ा अपराधी’’ घोषित कर दिया है। सिंह इस साल मई में आखिरी बार कार्यालय आए थे जिसके बाद वह अवकाश पर चले गए। राज्य पुलिस ने बंबई उच्च न्यायालय को पिछले महीने बताया कि सिंह के बारे में उसके पास कोई जानकारी नहीं है।

वसूली मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने उन्हें भगोड़ा घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि आईपीएस अधिकारी को गैर जमानती वारंट जारी किए जाने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos