लाइव न्यूज़ :

आईपीएस अधिकारी इकबाल प्रीत सिंह सहोता को पंजाब के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया

By भाषा | Updated: September 25, 2021 16:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 सितंबर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी इकबाल प्रीत सिंह सहोता को पंजाब के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शनिवार को इस संबंध में एक सरकारी आदेश जारी किया गया।

पुलिस महानिदेशक एवं 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी दिनकर गुप्ता के अवकाश पर चले जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।

वर्ष 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी सहोता फिलहाल विशेष पुलिस महानिदेशक (सशस्त्र पुलिस, जालंधर) हैं।

आदेश के मुताबिक सहोता को ‘‘अपनी ड्यूटी के निर्वहन के अलावा दिनकर गुप्ता के छुट्टी पर रहने की अवधि के दौरान पंजाब के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।’’

आदेश के अनुसार, यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई वाली नयी सरकार द्वारा विनी महाजन को हटाकर उनकी जगह अनिरूद्ध तिवारी को मुख्य सचिव नियुक्त किये जाने के दो दिन बाद पंजाब पुलिस बल के प्रमुख में यह परिवर्तन किया गया है। दिनकर गुप्ता महाजन के पति हैं।

राज्य की सत्ता में नेतृत्व परिवर्तन के बाद यह करीब तय है कि शीर्ष नौकरशाही में फेरबदल किया जाएगा। चन्नी ने इसी सप्ताह के प्रारंभ में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने अमरिंदर सिंह की जगह ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा