लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस पर हमला, आईपीएस अधिकारी घायल

By भाषा | Updated: April 6, 2020 20:16 IST

पुलिस पर हमले की सूचना पर एसपी (नगर) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस टीम पर सोमवार को उपद्रवियों ने हमला कर दिया।हमले में एक आईपीएस अधिकारी सहित कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गये।

बरेली (उत्तर प्रदेश)। यहां इज्जतनगर थाना क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस टीम पर सोमवार को उपद्रवियों ने हमला कर दिया। हमले में एक आईपीएस अधिकारी सहित कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि यह मामला इज्जतनगर के कर्मपुर चौधरी का है, जहां लॉकडाउन का पालन कराने गए पुलिसकर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया।

पुलिस पर हमले की सूचना पर एसपी (नगर) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान आईपीएस अभिषेक वर्मा और अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। एसपी (नगर) रविंद्र सिंह ने बताया कि इज्जतनगर इलाके के कर्मपुर चौधरी में चीता मोबाइल के दो पुलिसकर्मी गांव में लॉकडाउन का पालन कराने गए थे, जहां लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

इसके बाद पुलिसकर्मी बैरियर वन चौकी पर वापस आ गए। इस बीच करीब 200 से 250 लोगों की भीड़ चौकी पहुंच गई और भीड़ ने पथराव कर हमला किया। सिंह ने बताया कि बाद में पुलिस बल गांव गई तो फिर हमला करने की कोशिश की गई।

एसपी (नगर) का कहना है कि इस सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरी घटना की वीडियो रिकार्डिंग पुलिस के पास है और इस घटना में जितने भी लोग शामिल हैं उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई होगी। ड्रोन कैमरे से निगरानी कर शरारती तत्व चिन्हित होंगे। भाषा सं अमृत देवेंद्र देवेंद्र

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी