लाइव न्यूज़ :

IPL 2021: श्रेयस अय्यर की वापसी शानदार, जीत हासिल करने के लिए बेताब, दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग बोले

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 16, 2021 15:41 IST

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि उनके खिलाड़ियों ने यहां सत्र पूर्व शिविर के दौरान काफी शानदार जोश दिखाया।

Open in App
ठळक मुद्देइंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सत्र में नये सिरे से शुरुआत करनी होगी।मई में आईपीएल का 14वां चरण बीच में ही निलंबित कर दिया गया था।दिल्ली कैपिटल्स की टीम 22 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। 

IPL 2021: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा मुख्य कोच रिकी पोंटिंग श्रेयस अय्यर के टीम में वापस आने से खुश हैं। अय्यर को 'विश्व स्तरीय खिलाड़ी' बताते हुए पोंटिंग ने कहा कि बाकी खिलाड़ियों को प्रभावित करता है, जिससे उन्हें क्रिकेट के मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा मिलती है।

श्रेयस का वापस आना बहुत अच्छा है। अय्यर कंधे की चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। आईपीएल 2021 के आधे सीजन से बाहर हो गए थे। आईपीएल 2021 के लिए अय्यर की जगह ऋषभ पंत को कप्तान बनाया गया था। कंधे की चोट के कारण उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से कुछ हफ्ते पहले इंग्लैंड के खिलाफ एक घरेलू एकदिवसीय मैच में सामना करना पड़ा था।

पोंटिंग ने कहा, ‘‘मैं बहुत उत्साहित हूं कि अगले चार-पांच हफ्तों में क्या होने वाला है।’’ श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘श्रेयस की वापसी शानदार है। उसकी ट्रेनिंग शानदार रही है। वह भी मैदान पर उतरने, रन जुटाने और जीत हासिल करने के लिए बेताब है।

वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी है, उसके आने से टीम मजबूत ही होगी, इसमें कोई शक नहीं। ’’ श्रेयस ने कंधे की चोट से उबरकर दिल्ली कैपिटल्स में वापसी की है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 22 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। 

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को लगता है कि उनकी टीम को रविवार से यूएई में बहाल होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सत्र में नये सिरे से शुरुआत करनी होगी क्योंकि टी20 टूर्नामेंट के पहले हाफ का प्रदर्शन मायने नहीं रखेगा।

बायो-बबल में कोविड-19 के कई मामले आने के बाद मई में आईपीएल का 14वां चरण बीच में ही निलंबित कर दिया गया था। तब दिल्ली कैपिटल्स की टीम आठ मैचों में से छह जीतकर तालिका में शीर्ष पर चल रही थी। फ्रेंचाइजी द्वारा जारी विज्ञप्ति में पोंटिंग ने कहा, ‘‘यह मायने नहीं रखता कि हमने सत्र के पहले हाफ में कैसा प्रदर्शन किया। हमने तब काफी अच्छा क्रिकेट खेला था और तब से चार महीने हो चुके हैं इसलिये हमें फिर से शुरुआत करनी होगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें टूर्नामेंट के बढ़ने के साथ साथ खुद को भी बेहतर करना होगा और सुनिश्चित करना होगा कि हम टूर्नामेंट के अंत की ओर अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलें। ’’ आस्ट्रेलिया के इस महान क्रिकेटर ने कहा, ‘‘टूर्नामेंट के पहले हाफ में हमारा प्रदर्शन ऐसा इसलिये था क्योंकि हमने तब अच्छा क्रिकेट खेला था और कड़ी मेहनत की थी लेकिन मुझे नहीं लगता कि हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेला था। ’’

पोंटिंग ने कहा कि उनके खिलाड़ियों ने यहां सत्र पूर्व शिविर के दौरान काफी शानदार जोश दिखाया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं दिल्ली कैपिटल्स के शिविर में वापसी के लिये चार महीने से इंतजार कर रहा था। टीम के साथ शानदार समय रहा था और मेरे कैलेंडर वर्ष में भी यह शानदार समय है। मैं यहां कोचिंग स्टाफ से बात कर रहा हूं और उन्होंने अभी तक सत्र पूर्व शिविर में शानदार काम किया है। आप खिलाड़ियों का जज्बा और रवैया देख सकते हो। ’’

टॅग्स :दिल्ली कैपिटल्सरिकी पोंटिंगIPLआईपीएल 2021श्रेयस अय्यरऋषभ पंत
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो