लाइव न्यूज़ :

‘इंडियन एक्सप्रेस’ की पत्रकार को पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए आईपीआई इंडिया अवार्ड

By भाषा | Updated: February 17, 2021 19:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 फरवरी पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए आईपीआई इंडिया अवार्ड, 2020 अखबार ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रितिका चोपड़ा को 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग के कामकाज पर उनकी रिपोर्ट के लिए दिया गया है।

इंटरनेशनल प्रेस इंस्टीट्यूट (आईपीआई) इंडिया ने भारतीय मीडिया संगठन या प्रिंट, रेडियो, टेलीविजन और इंटरनेट माध्यम में काम करने वाले पत्रकारों के प्रेस की आजादी और मानवाधिकार की स्वतंत्रता समेत जनहित को बढ़ावा देने वाले बेहतरीन काम की पहचान और सम्मान के लिए 2003 में वार्षिक पुरस्कार की शुरुआत की थी।

एक बयान में कहा गया कि पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए आईपीआई इंडिया अवार्ड 2020 ‘इंडियन एक्सप्रेस’, नयी दिल्ली की वरिष्ठ सहायक संपादक रितिका चोपड़ा को दिया गया है।

बयान में कहा गया, ‘‘2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग के कामकाज पर खास रिपोर्ट के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। इसमें चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों से निपटने में आयोग में मतभेद और ढिलाई को उजागर किया गया था।’’

पुरस्कार के तहत दो लाख रुपये नकद, एक ट्रॉफी और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी के नेतृत्व में संपादकों के चयन मंडल ने प्रविष्टियों पर विचार किया।

बयान में कहा गया कि मार्च-अप्रैल 2021 में नयी दिल्ली में एक कार्यक्रम में चोपड़ा को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रितु सरीन को खोजी पत्रकारिकता में उल्लेखनीय कार्य के लिए 2017 में पुरस्कार दिया गया था। वर्ष 2018 में ‘द वीक’ की नम्रता बिज्जी आहूजा और 2019 में एनडीटीवी की एंकर निधि राजदान को पुरस्कार मिला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव