लाइव न्यूज़ :

आईपीएफटी विधायक का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया : त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: June 30, 2021 19:24 IST

Open in App

अगरतला, 30 जून त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष रेवतीमोहन दास ने बुधवार को बताया कि इंडिजनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के विधायक बृषकेतु देबबर्मा का इस्तीफा प्रक्रियात्मक आधार पर स्वीकार नहीं किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गठबंधन सहयोगी आईपीएफटी के विधायक ने मंगलवार को अपना इस्तीफा भिजवाया था और विधानसभा अध्यक्ष से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात नहीं की थी जो ‘‘विधायी व्यवहार के खिलाफ’’ है। दास ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मैंने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है क्योंकि इसके लिए विधायी व्यवहार का पालन नहीं किया गया। यह उचित तरीका नहीं है। उन्होंने अपने पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को इस पत्र की प्रति भेजी है, जो प्रक्रिया के विरुद्ध है।’’

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने फोन पर विधायक से संपर्क का प्रयास किया लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद था। सिमना विधानसभा क्षेत्र से विधायक ने मंगलवार को निजी कारण का हवाला देते हुए विधानसभा से इस्तीफा दिया था।

उन्होंने पत्र की एक प्रति आईपीएफटी अध्यक्ष एन सी देबबर्मा और मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को भी भेजी थी। ऐसी अटकलें हैं कि वह त्रिपुरा इंडिजनस प्रोग्रेसिव रिजनल अलायंस (टीआईपीआरए) में शामिल हो सकते हैं जिसने हाल में जिला परिषद के चुनाव में जीत हासिल की है।

पार्टी ने 28 सदस्यीय त्रिपुरा ट्राइबल एरियाज ऑटोनोमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल (टीटीएएडीसी) का चुनाव जीता है। भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन ने 2018 में 60 सीटों में से 44 सीटें जीतकर वाम मोर्चा को हराया था। टीआईपीआरए के सूत्रों ने बताया, ‘‘देबबर्मा टीआईपीआरए के संपर्क में हैं। अगर वह हमारी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं तो हम उनका स्वागत करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग