लाइव न्यूज़ :

INX मीडिया घोटाला: क्या गिरफ्तार होंगे पी चिदंबरम? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, CBI-ईडी की तलाश जारी

By भाषा | Updated: August 21, 2019 07:25 IST

मंगलवार को कांग्रेस नेता पी चिदंबरम से कहा गया कि वह दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ तत्काल सुनवाई के लिए अपनी अपील का उल्लेख बुधवार यानि आज सुप्रीम कोर्ट में करें।

Open in App
ठळक मुद्देउच्च न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दिए जाने के बाद चिदंबरम और उनके वकीलों के समूह ने मशविरा किया। उच्च न्यायालय ने आईएनएक्स मीडिया घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार और धनशोधन मामलों में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

सुप्रीम कोर्ट में पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम के केस की सुनवाई आज होगी। सीबीआई और ईडी की टीम लगातार चिदंबरम की तलाश कर रही है।

मंगलवार को कांग्रेस नेता पी चिदंबरम से कहा गया कि वह दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ तत्काल सुनवाई के लिए अपनी अपील का उल्लेख बुधवार यानि आज उच्चतम न्यायालय में करें।

उच्च न्यायालय ने आईएनएक्स मीडिया घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार और धनशोधन मामलों में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई अयोध्या मामले की सुनवाई के लिए संविधान पीठ में बैठे होंगे, इसलिए सुबह 10:30 बजे याचिका का उल्लेख उस वरिष्ठतम न्यायाधीश के समक्ष किया जाएगा जो संविधान पीठ में नहीं हैं।

उच्च न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दिए जाने के बाद चिदंबरम और उनके वकीलों के समूह ने मशविरा किया।

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी और सलमान खुर्शीद जैसे वरिष्ठ अधिवक्ता शीर्ष अदालत पहुंचे।

उच्च न्यायालय में इस मामले पर बहस कर रहे वरिष्ठ वकील डी कृष्णन भी बाद में चर्चा में शामिल हुए।

सिब्बल ने कहा कि टीम को अभी अदालत के आदेश की प्रति नहीं मिली है।

उच्चतम न्यायालय के एक अधिकारी ने सिब्बल को चिदंबरम की याचिका रजिस्ट्रार (न्यायिक) के समक्ष रखने को कहा जो इसे प्रधान न्यायाधीश के समक्ष रखने के बारे में फैसला करेंगे।

सिब्बल ने रजिस्ट्रार (न्यायिक) सूर्य प्रताप सिंह से मुलाकात की और उन्हें स्थिति बताई।

उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए चिदंबरम को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से उच्च न्यायालय के इंकार के कुछ मिनट बाद यह घटनाक्रम हुआ। 

टॅग्स :पी चिदंबरमसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह