लाइव न्यूज़ :

INX Media Case: जब पी चिदंबरम से तिहाड़ जेल जाने के बार में पूछा, कहा- मैं सिर्फ अर्थव्यवस्था के बारे में चिंतित हूं

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 5, 2019 19:38 IST

आईएनएक्स मीडिया केसः गैर जमानती वारंट जारी किये जाने के बाद चिदंबरम को सीबीआई की हिरासत में भेजा गया था। उन्हें 21 अगस्त की रात को गिरफ्तार किया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देआईएनएक्स मीडिया केस मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को गुरूवार को दिल्ली की एक अदालत ने 19 तारीख तक के लिए जेल भेज दिया है। पी चिदंबरम 14 दिन तक जेल में रहेंगे और उन्हें तिहाड़ जेल की सात नंबर सेल में रखा जाएगा।

आईएनएक्स मीडिया केस मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को गुरूवार को दिल्ली की एक अदालत ने 19 तारीख तक के लिए जेल भेज दिया है। वह 14 दिन तक जेल में रहेंगे और उन्हें तिहाड़ जेल की सात नंबर सेल में रखा जाएगा। कोर्ट में पेशी के बाद बाहर निकलते समय पी चिदंबरम ने एक नई चिंता व्यक्त की है।

पी चिदंबरम से जब संवाददाताओं ने पूछा कि दालत के न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद आपका क्या कहना है। इस पर उन्होंने कहा कि मैं केवल अर्थव्यवस्था के बारे में चिंतित हूं। बता दें,  दो दिन की सीबीआई हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को गुरूवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया।  इस दौरान कोर्ट में सुनवाई हुई और सीबीआई ने चिदंबरम को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए कहा, जिसका चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने विरोध किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने चिदंबरम को 19 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा। चिदंबरम ने जेल प्रशासन से पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने और अलग सेल उपलब्ध कराने की मांग की थी, जिस पर कोर्ट ने उन्हें पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने के लिए अलग सेल प्रदान करने की अनुमति दी।

सुनवाई के दौरान कोर्ट में सीबीआई ने कहा कि चिदंबरम को न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है। चिदंबरम एक तकतवर नेता हैं, उन्हें छोड़ा नहीं जाना चाहिए। वहीं, चिदंबरम की ओर से मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने न्यायिक हिरासत का विरोध करते हुए कहा के जांच को प्रभावित करने या उसमें किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने का कोई आरोप नहीं है। 

उल्लेखनीय है कि गैर जमानती वारंट जारी किये जाने के बाद चिदंबरम को सीबीआई की हिरासत में भेजा गया था। कांग्रेस नेता की 15 दिनों की सीबीआई हिरासत की अवधि गुरुवार को समाप्त हुई। उन्हें 21 अगस्त की रात को गिरफ्तार किया गया था। 

 

 

टॅग्स :आईएनएक्स मीडियापी चिदंबरमकांग्रेससीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां