लाइव न्यूज़ :

INX Media Case: कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम की न्यायिक हिरासत 3 अक्टूबर तक बढ़ी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 19, 2019 16:00 IST

दिल्ली की एक अदालत ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम की न्यायिक हिरासत 3 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देINX Media मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम की न्यायिक हिरासत 3 अक्टूबर तक बढ़ी।चिदंबरम की 14 दिन की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद सीबीआई ने अदालत में उसकी अवधि बढ़ाने के लिए अर्जी दी थी।

दिल्ली की एक अदालत ने आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम की न्यायिक हिरासत 3 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। बता दें कि आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की न्यायिक हिरासत अवधि को बढ़ाने के लिए अदालत में अर्जी दी थी। सीबाआई ने चिदंबरम की 14 दिन की हिरासत अवधि खत्म होने के बाद गुरुवार को विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहर की अदालत में अर्जी दी थी। इस दौरान चिदंबरम भी अदालत में मौजूद थे।

चिदंबरम का केस लड़ रहे वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने के सीबीआई के निवेदन का विरोध किया था। सिब्बल ने अदालत से यह भी आग्रह किया कि उनके मुव्वकिल को न्यायिक हिरासत के दौरान तिहाड़ जेल में समय-समय पर मेडिकल जांच और पर्याप्त मात्रा में पूरक आहार मुहैया कराए जाए। सिब्बल ने कहा कि 73 वर्षीय चिदंबरम को कई बीमारियां हैं और हिरासत में रहते हुए उनका वजन भी कम हुआ है। 

बता दें कि कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पिछले पांच सितंबर से न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। 

बता दें कि दिल्ली की एक निचली अदालत ने चिदंबर को 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रखने की अनुमति सीबीआई को दी थी। वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट में उनकी जमानत याचिका लगी है, जिस पर 23 सितंबर को सुनवाई होगी। 

चिदंबरम कांग्रेस की अगुवाई वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार में के 2004 से 2014 तक केंद्रीय मंत्री रहे थे। केंद्रीय जांच एजेंसी ने पिछले महीने दिल्ली के जोर बाग स्थित उनके घर से उन्हें गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :आईएनएक्स मीडियापी चिदंबरमकांग्रेससीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह