लाइव न्यूज़ :

INX Media Case: चिदंबरम के खिलाफ कोर्ट में विशेष वकीलों को उतार सकती है CBI, पूर्व गृह मंत्री की तरफ हैं 11 दिग्गजों की टीम

By संतोष ठाकुर | Updated: August 22, 2019 10:29 IST

पी चिदंबरम को सीबीआई जब आज अदालत में पेश करेगी, तब वह जांच एजेंसी के नियमित वकील के साथ ही विशेष वकीलों को भी उतार सकती है. चूंकि चिदंबरम की ओर से दिग्गज वकीलों की टीम है, ऐसे में कानून मंत्रालय ने सीबीआई को विशेष वकील का विकल्प रखने की सलाह दी है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की वकीलों की टीम में अभिषेक मनु सिंघवी, अश्वनी कुमार सहित वकीलों की एक बड़ी फौज शामिल है. सीबीआई ने अपने नियमित वकीलों की जगह विशेष वकीलों को जिरह करने उतार सकती है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के खिलाफ शिकंजा कसे जाने के दौरान सीबीआई ने तमाम कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखा और उसके बाद ही चिदंबरम को गिरफ्तार किया गया.

सीबीआई यह जानती थी कि चिदंबरम स्वयं नामचीन वकील हैं और उनके लिए अदालत में जहां पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल मुकदमा लड़ रहे हैं, वहीं कांग्रेस की वकीलों की टीम में अभिषेक मनु सिंघवी, अश्वनी कुमार सहित वकीलों की एक बड़ी फौज शामिल है.

ऐसे में सीबीआई ने कानूनी बिंदुओं पर किसी तरह का भी जोखिम नहीं लेने का निर्णय लिया. सीबीआई ने चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर न केवल अटॉर्नी जनरल से लगातार सलाह-मशविरा किया, बल्कि कानून मंत्रालय के साथ भी लगातार संपर्क बनाए रखा.

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने अटॉर्नी जनरल और कानून मंत्रालय से उन तमाम कानूनी बिंदुओं पर मशविरा लिया, जिसके सहारे वह चिदंबरम को घेरने वाली थी.

सीबीआई ने यह जानने का प्रयास किया कि उसके आरोपों पर चिदंबरम और उनकी टीम किस तरह के सवाल उठा सकती है. कौन से कानूनी दांव-पेंच हैं, जिनके सहारे वह अदालत में जमानत की मांग कर सकते हैं.

जब उन्हें गिरफ्तार किया जाए तो किस तरह की कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाएं ताकि चिदंबरम उसमें कोई कमी निकालकर जमानत लेने में सफल न हो पाएं.

संभवत: यही वजह रही कि सीबीआई ने चिदंबरम को उनके घर से गिरफ्तार करने से पहले उनके वकीलों को कागजी कार्रवाई का पूरा अवसर दिया.

सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, हमारे पास चिदंबरम की गिरफ्तारी का वारंट था, लेकिन कानूनी प्रक्रि याओं को पूरा करने में समय लगा और यही वजह है कि उन्हें सीबीआई मुख्यालय जाने के बाद गिरफ्तार किया गया.''

 

टॅग्स :पी चिदंबरमसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी