लाइव न्यूज़ :

आईएनएक्स मीडिया मामला: पी चिदंबरम के आवास पर पहुंची CBI, नहीं मिले पूर्व वित्तमंत्री

By भाषा | Updated: August 20, 2019 23:05 IST

टीम ने यह साफ नहीं किया कि क्या वह वित्त मंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश की मंजूरी देने में कथित अनियमितता के लिए उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास पर गयी थी।

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को गिरफ्तारी से किसी भी तरह की राहत देने से इनकार करने के कुछ घंटे बाद सीबीआई अधिकारियों की एक टीम जोर बाग में उनके निवास पर पहुंची। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि उक्त पते पर चिदंबरम के नहीं होने की पुष्टि होने के बाद सीबीआई टीम परिसर से वापस चली गयी। टीम ने यह साफ नहीं किया कि क्या वह वित्त मंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश की मंजूरी देने में कथित अनियमितता के लिए उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास पर गयी थी।

सीबीआई टीम में पुलिस अधीक्षक स्तर के कुछ अधिकारी भी थे। अधिकारियों ने बताया कि टीम सीबीआई मुख्यालय लौट गयी, जहां एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी अगले कदम पर चर्चा कर रहे हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को चिदंबरम को सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी से किसी भी तरह का संरक्षण देने से मना कर दिया। 

टॅग्स :पी चिदंबरमसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं