लाइव न्यूज़ :

INX मामलाः तिहाड़ में जन्मदिन मनाएंगे पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, 16 सितंबर को 74 साल के हो रहे हैं

By भाषा | Updated: September 12, 2019 19:41 IST

चिदंबरम 16 सितंबर को 74 साल के हो रहे हैं और उच्च न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 23 सितंबर की तारीख मुकर्रर की है । कांग्रेस नेता फिलहाल 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं । मामले में चिदंबरम को 19 सितंबर को निचली अदालत में पेश किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देचिदंबरम को केंद्रीय जांच एजेंसी ने 21 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी के जोर बाग इलाके में स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था । प्रवर्तन निदेशालय ने 2017 में उनके खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया था।

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम तिहाड़ जेल में अपना 74 वां जन्मदिन मनाएंगे क्योंकि दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो को निर्देश दिया कि वह एक सप्ताह के भीतर आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में कांग्रेस नेता की जमानत याचिका पर अपनी स्थिति रिपोर्ट दाखिल करे।

चिदंबरम 16 सितंबर को 74 साल के हो रहे हैं और उच्च न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 23 सितंबर की तारीख मुकर्रर की है । कांग्रेस नेता फिलहाल 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं । मामले में चिदंबरम को 19 सितंबर को निचली अदालत में पेश किया जाएगा।

कांग्रेस की अगुवाई वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में के 2004 से 2014 तक केंद्रीय मंत्री रह चुके चिदंबरम को केंद्रीय जांच एजेंसी ने 21 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी के जोर बाग इलाके में स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था ।

वित्त मंत्री के रूप में चिदंबरम के कार्यकाल में 2007 में 305 करोड़ रुपये के विदेशी धन प्राप्त करने के लिए आईएनएक्स मीडिया समूह को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी देने में अनियमितता का आरोप लगाते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 15 मई 2017 को उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी।

इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने 2017 में उनके खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया था। 

टॅग्स :आईएनएक्स मीडियापी चिदंबरमदिल्लीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं